/newsnation/media/media_files/2026/02/27/auqib-nabi-2026-02-27-13-40-15.jpg)
Auqib Nabi Photograph: (instagram/Auqib Nabi)
Auqib Nabi : आकिब नबी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब उनको टीम इंडिया में जल्द मौका देने की मांग उठ रही है. आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज हैं, जो रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन कर रहे है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेले जाने रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल में फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.
क्या आकिब को मिलेगी टीम इंडिया में जगह
अब आकिब नबी की तारीफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की है. गांगुली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सौकिया को टैग किया है. गांगुली ने उनसे आकिब के खेल पर पैनी नजर बनाने और उन्हें टीम इंडिया में मौका देने की बात कही है.
गांगुली ने की आकिब नबी की तारीफ
जम्मू-कश्मीर ने दुनिया को दिखा दिया है कि कोशिश और इरादा क्या कर सकते हैं. उन्होंने उस इलाके को उन पर गर्व महसूस कराया है. अच्छा माहौल अच्छे लोगों को बनाता है. आकिब नबी नेशनल कलर की तरफ बढ़ रहे हैं. गर्मियों में इंग्लैंड से शुरुआत करनी चाहिए.
J&K has shown the world what effort and intent can do ..They have made that region so proud of them .. tuff environment makes tuff people. Aqib nabi on his way to national colours .. england is the place to start in the summer @bcci@imAagarkar@lonsaikia
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) February 27, 2026
आकिब ने फाइनल में 5 विकेट लेकर मचाया धमाल
आकिब नबी ने कर्नाटक के खिलाफ फाइव विकेट हॉल हासिल किया. उन्होंने 23 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर भी डाले. उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत कर्नाटक 293 पर ढेर हो गई, जबकि जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे. अब दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 60/2 रन बना लिए हैं.
𝐓𝐡𝐞 𝐀𝐮𝐪𝐢𝐛 𝐍𝐚𝐛𝐢 𝐒𝐭𝐨𝐫𝐲 📝
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 23, 2026
From the bylanes of Baramulla to winning games for Jammu & Kashmir 🛣️
Auqib Nabi Dar is crafting a beautiful canvas with his swing-bowling mastery 🎨🏏 - By @jigsactin#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/ub8Mm2BGAu
कैसा है आकिब नबी का रिकॉर्ड
अब आकिब नबी रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लेकर सीजन में सबसे ज्यादा सफलता हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. आकिब ने अब तक 40 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 151 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने लिस्ट-ए में 36 पारियों में 56 विकेट के साथ अपना खाता खोला है. वो टी20 मैचों की 24 पारियों में 43 विकेट भी हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे बनाएगी जगह, बारिश के चलते रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज मैच तो कौन मारेगा टॉप-4 में एंट्री?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us