/newsnation/media/media_files/2026/02/19/sl-vs-zim-2026-02-19-18-45-27.jpg)
SL vs ZIM Photograph: (AFP)
SL vs ZIM: जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की ये लगातार तीसरी जीत है. जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. यानी जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट पर 178 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे ने 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली.
जिम्बाब्वे की अच्छी रही थी शुरुआत
श्रीलंका के दिए 179 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही. टीम के दोनों ओपनर ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई, फिर तदिवानाशे मारुमानी 26 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रयान बर्ल 12 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.
ब्रायन बेनेट ने लगाया शानदार अर्धशतक
जिम्बाब्वे को कप्तान सिकंदर रजा के रूप में तीसरा झटका लगा. सिकंदर रजा 26 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 2 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. वहीं ब्रायन बेनेट आखिरी तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. ब्रायन बेनेट ने 48 गेंदों पर नाबाद 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका निकला. श्रीलंका के लिए दुशान हेमंथा ने 2 विकेट चटकाया.
Zimbabwe remain unbeaten in the 2026 #T20WorldCup group stages with a brilliant victory over Sri Lanka 👏
— ICC (@ICC) February 19, 2026
📝: https://t.co/OdciG6vamSpic.twitter.com/ohy0w4Z2FZ
श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने लगाया अर्धशतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पथुम निसांका के अर्धशतक के दम पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया. पथुम निसांका ने 41 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौका शामिल रहा. जबकि पवन रथनायके ने 25 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला. इसके अलावा कुसल परेरा ने 22 रनों का योगदान दिया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us