/newsnation/media/media_files/2026/02/25/nz-vs-sl-2026-02-25-08-33-22.jpg)
NZ VS SL Photograph: (AFP)
SL vs NZ: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 46वां मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. सुपर-8 का ये मुकाबला दोनों में से किसी एक टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खोल देगा तो वहीं एक टीम के लिए लगभग रास्ता बंद कर देगा. इन दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7:00 बजे से श्रीलंका में खेला जाएगा. कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर 6:30 बजे टॉस के लिए उतरेंगे.
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच की डिटेल्स
- मैच की तारीख - 25/02/2026
- मैच का समय - 7:00 PM
- मैच का स्थान - आर. प्रेमदासा कोलंबो
मिचेल सेंटनर को पात है कि ये पिच स्पिनर्स को मदद करने वाली है और श्रीलंका के खिलाड़ियों को अपने घर में खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन इससे उनके खेलने के तरीके में बदलाव की उम्मीद कम है. स्पिन फिर से एक बड़ा रोल निभाने वाला है और न्यूजीलैंड के पास भी सेंटनर और ईश सोढ़ी के रूप में दो अच्छे विकल्प मौजूद हैं.
श्रीलंका में दोनों टीमों के बीच हुए 10 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड 5-4 से आगे है. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में श्रीलंका में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के ऊपर न्यूजीलैंड की बढ़त साफ दिखाई देती है. इस मैच में श्रीलंका के लिए न्यूजीलैंड खतरा हो सकता है.
A crucial battle in Colombo awaits as both sides look to boost their chances of a semi-final appearance 👀
— ICC (@ICC) February 25, 2026
How to watch 👉 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/T4xXtDEhP7
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के स्क्वाड
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालेज, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, जनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलांका, कुसल परेरा.
न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us