/newsnation/media/media_files/2026/02/24/england-cricket-team-2026-02-24-22-37-02.jpg)
England Cricket Team Photograph: (AFP)
England Qualify for T20 World Cup 2026 Semi Finals:पाकिस्तान को सुपर-8 में 2 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर लिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 164 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाया.
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगातार 5वीं बार पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 में 4 अंक के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वलीफाई किया है. सुपर-8 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया था और अपनी नेट रन रेट मजबूत कर लिया था. अब दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल की टिकट हासिल कर लिया. वहीं अब इस हार से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और सिर्फ एक प्वाइंट मिला था.
पाकिस्तान नहीं खड़ा कर पाया बड़ा स्कोर
इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर सिर्फ 164 रन ही बना सकी. टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. जबकि बाबर आजम और फखर ज़मान ने 25-25 रन बनाए. वहीं शादाब खान ने 23 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की टीम 180 के पास स्कोर खड़ा किया होता, तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने लगाया शानदार शतक
पाकिस्तान के दिए 165 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के शुरुआती 3 झटके दिए. उन्होंने इंग्लैंड के पारी के पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को पवेलियन भेजा. इसके बाद जोस बटलर को 2 रन और जैकब बेथेल को 8 रन चलता किया, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए वन मैन आर्मी बने और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. हैरी ब्रूक ने 51 गेंद पर 100 रन बनाए. बता दें कि ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.
Skipper Harry Brook’s sensational #T20WorldCup ton guides England into the semi-finals with a thrilling win over Pakistan 👏
— ICC (@ICC) February 24, 2026
📝: https://t.co/vwGXfd370gpic.twitter.com/2CwAxjbWnt
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अचानक टीम इंडिया का साथ छोड़ घर लौटे रिंकू सिंह, जानें वजह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us