SL vs ENG: आज सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में होगी श्रीलंका और इंग्लैंड की टक्कर, जानिए मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स

SL vs ENG: आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच श्रीलंका में खेला जाएंगा. जहां पर सुपर-8 का पहला मैच बगैर बॉल डाले रद्द हो गया था.

SL vs ENG: आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच श्रीलंका में खेला जाएंगा. जहां पर सुपर-8 का पहला मैच बगैर बॉल डाले रद्द हो गया था.

author-image
Ashik Kumar
New Update
SL vs ENG

SL vs ENG Photograph: (ICC)

SL vs ENG: आज यानी 22 फरवरी (रविवार) को सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबला होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये 42वां मुकाबला होगा. इस मैच में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका के हाथ में होगी तो वहीं इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रुक करते हुए नजर आएंगे. ये मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 होगा. तो आइए उससे पहले इस मैच की कुछ अहम डिटेल्स जानते हैं. 

Advertisment

पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर स्पिन बॉलर्स को काफी ज्यादा मदद मिलती है. इस मैदान की पिच थोड़ी धीमा है, यहां पर बॉल पिच से फंसकर बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए परेशानी होती है. पल्लेकेले में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है. वहीं, पारी इनिंग का एवरेज स्कोर 145 रन है.

वेदर रिपोर्ट 

श्रीलंका में इन दिनों मौसम ठीक नहीं है. इसके चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला सुपर-8 का मुकाबला बगैर गेंद डाले रद्द हो गया. अब इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. पल्लेकेले में रविवार को बारिश होने की आशंका काफी ज्यादा है.

इंग्लैंड और श्रीलंका के हेड टू हेड मैच 

इन दोनों टीमों के बीच हुए अब तक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 4 मुकाबले जीत पाया है. आगे है. इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका से 5-1 से आगे है. श्रीलंका की एकमात्र जीत 2012 में आई थी. 

श्रीलंका और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

ये भी पढ़ें : IND vs SA: आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगा सुपर-8 का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

SL vs ENG T20 world Cup 2026
Advertisment