SL vs ENG: इंग्लैंड ने किया अपने सबसे छोटे T20I स्कोर का बचाव, सिर्फ इतने रनों पर सिमट गई श्रीलंका

SL vs ENG: श्रीलंका के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना सबसे छोटे टी-20 आई स्कोर का बचाव कर लिया है.

SL vs ENG: श्रीलंका के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना सबसे छोटे टी-20 आई स्कोर का बचाव कर लिया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
SL vs ENG 3rd t20i england successfully defend their own smallest t20i score

SL vs ENG 3rd t20i england successfully defend their own smallest t20i score

SL vs ENG: 3 फरवरी को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया. उस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका पर एक शानदार जीत दर्ज की और सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मगर, तीसरे मैच में इंग्लैंड ने अपने सबसे छोटे टी-20आई स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लंकाई बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए, जिसके चलते लंकाई टीम 129 रन भी नहीं बना सकी और मैच हार गई.

Advertisment

इंग्लैंड ने बनाए थे 128 रन

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली थी. इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर महज 128 रन बोर्ड पर लगाए.

इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे बड़ी 58(46) रनों की पारी खेली. उनके अलावा जोस बटलर ने 25 रन बनाए और लियाम डॉसन ने 14 रन बनाए. बाकी के बल्लेबाज तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हो गए. इस तरह टीम ने मिलकर 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए.

श्रीलंका हुई 116 रन पर ऑलराउंडर

इंग्लैंड के दिए 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर पूरी टीम ऑलआउट होकर पवेलियन लौट गई. श्रीलंका ने की ओर से एक भी बल्लेबाज फिफ्टी तो छोड़िए 30 प्लस स्कोर भी नहीं बना सका. कुसल मेंडिस 26 और पथुम निसंका 23 रन बना पाए. इस तरह श्रीलंका की टीम 12 रन से मैच हार गई.

इसमें इंग्लिश गेंदबाजों को क्रेडिट जाता है, जिन्होंने घरेलू सरजमीं पर भी लंकाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया. जैकब बेथेल ने 3.3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए, विल जैक्स ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं, लुक वुड और लियाम डॉसन ने 1-1 विकेट झटके.

इंग्लैंड ने सबसे छोटा T20I स्कोर किया डिफेंड

इंग्लैंड के स्पिन अटैक के आगे श्रीलंका की इनिंग 129 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 19.3 ओवरों में सिर्फ 116 रन पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड ने सिर्फ मैच नहीं जीता बल्कि 12 रन से T20 इंटरनेशनल में अपने सबसे छोटे टोटल को भी डिफेंड किया.

ये भी पढ़ें:RCB के लिए फायदे का सौदा साबित होगा ये इंग्लिश खिलाड़ी, अपनी टीम के लिए किया है मैच विनर प्रदर्शन

SL vs ENG
Advertisment