/newsnation/media/media_files/2026/02/04/jacob-bethell-hero-performer-for-england-in-3rd-t20i-against-sri-lanka-2026-02-04-09-02-20.jpg)
JACOB BETHELL hero performer for England in 3rd t20i against sri lanka
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू होने में तो अभी काफी वक्त है. मगर, टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों और उनके प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं. सीजन के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. फ्रेंचाइजी ने जिस ऑलराउंडर खिलाड़ी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा, उसने श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
श्रीलंका के खिलाफ जैकब बैथल ने की कमाल की गेंदबाजी
3 फरवरी को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड की टीम 128 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी, लेकिन फिर उनके गेंदबाजों ने इस छोटे से स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया.
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 116 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और 12 रन से मैच हार गई. इंग्लैंड की ओर से जैकब बैथल ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 3.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट निकाल लिए. उनके इस विकेटचटकाऊ प्रदर्शन की बदौलत ही श्रीलंका ने जीत अपने नाम कर ली.
SERIES WHITEWASH! 🏆
— England Cricket (@englandcricket) February 3, 2026
A fantastic win for England to cap off a brilliant series.
🔜 2026 World Cup pic.twitter.com/fldlV6yKzZ
RCB ने जैक को खरीदकर जोड़ा साथ
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैकब बैथल की उम्र 22 साल है और उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदकर अपने साथ जोड़ा है. फ्रेंचाइजी ने 2.6 करोड़ रुपये में इस खिलाड़ी को खरीदा.
बैथल के आंकड़ों पर गौर करें, तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 23 टी-20 आई मुकाबले खेले हैं, जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 26.06 के औसत और 148.39 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं. इसके अलावा बतौर गेंदबाज उन्होंने 15.25 के औसत से 8 विकेट भी झटके हैं.
ये भी पढ़ें: IND VS SA: आज टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी वॉर्म-अप मैच, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE मुकाबला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us