/newsnation/media/media_files/2026/02/16/sl-vs-aus-2026-02-16-18-18-06.jpg)
SL vs AUS Photograph: (ICC)
SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह करो या मरो वाला मैच है, लेकिन अच्छी खबर है कि कप्तान मिचेल मार्श अब फिट हो गए हैं और प्लेइंग 11 में उनकी वापसी हुई है.
ऑस्ट्रेविया के लिए करो या मरो वाला मैच
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती 2 मैच नहीं खेल पाए थे, क्योंकि मार्श पूरी तरह से फिट नहीं थे. उनकी जगह दोनों मैचों में ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को तो 67 रनों से हरा दिया था, लेकिन दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी और 33 रनों से हरा दिया. अब मिचेल मार्श की करो या मरो वाले मैच में वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट में बने रहना है तो उसे यह हाल में इस मैच को जीतना होगा.
ऑस्ट्रेलिया को हराते ही सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर जाएगी श्रीलंकाई टीम
वहीं श्रीलंका की टीम इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो जाती है, तो वो सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर जाएगी. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगी.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा.
श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.
We’re fielding first! 🏏 Skipper Dasun Shanaka wins the toss and puts Australia in to bat. Time to bring the pressure! 🔥#SLvAUS#T20WorldCuppic.twitter.com/TEPtSE6K03
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 16, 2026
Kusal Janith Perera returns to the XI, replacing Kamil Mishara. 💥 #SLvAUS#T20WorldCuppic.twitter.com/2zoMuFf4H2
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 16, 2026
यह भी पढ़ें: क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? खूबसूरती में देती हैं हसीनाओं को टक्कर, देखें PHOTOS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us