Shubman Gill: आंकड़े बता रहे हैं कि शुभमन गिल क्यों हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, आखिर कब तक डिफेंड करते गौतम गंभीर

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. गिल टी20 में टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए थे.

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. गिल टी20 में टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए थे.

author-image
Roshni Singh
New Update
Shubman Gill

Shubman Gill

Shubman Gill: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है, लेकिन फैंस हैरान हुए कि शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. चलिए आंकड़ों से समझते हैं कि आखिर गिल को वर्ल्ड कप टीम में जगह क्योंं नहीं मिली.

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में कुछ खास नहीं रहा शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गए 5 टी20 मैचों की सीरीज से बतौर उपकप्तान टीम इंडिया की टी20 टीम में वापसी की थी. इतनी ही नहीं उन्हें संजू सैमसन की जगह ओपनिंग का भी मौका मिला, लेकिन गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इस सीरीज में गिल का बेस्ट स्कोर 39 गेंद पर 46 रन रहा. गिल की टी20 स्ट्राइक रेट खराब रहा. 

साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे शुभमन गिल

इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. गिल पहले टी20 मैच में सिर्फ 4 रन बनाए थे. जबकि दूसरे टी20 मैच में खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं तीसरे मैच में 28 गेंद पर सिईफ 28 रन बनाए. जबकि चौथा और पांचवा टी20 मैच नहीं खेले थे. टी20 में गिल के प्रदर्शन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ा दी थी. गिल टी20 में टीम इंडिया के लिए बोझ बनते जा रहे थे. यही वजह है कि गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. 

शुभमन गिल का पिछले 8 टी20 मैचों का स्कोर

28 गेंद पर 28 रन VS साउथ अफ्रीका

1 गेंद 0 रन VS साउथ अफ्रीका

2 गेंद पर 4 रन VS साउथ अफ्रीका

16 गेंद पर 29 रन VS ऑस्ट्रेलिया

39 गेंद पर 46 रन VS ऑस्ट्रेलिया

12 गेंद पर 15 रन VS ऑस्ट्रेलिया

10 गेंद पर 5 रन VS ऑस्ट्रेलिया

 20 गेंद पर 37* रन VS ऑस्ट्रेलिया

यह भी पढ़ें:  ICC T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया में शामिल किए जाने पर ईशान किशन का बयान आया सामने, कही ये बात

Shubman Gill T20 world Cup 2026
Advertisment