IND vs PAK: 'पाकिस्तान को भारत की जरूरत है', विवाद के बीच पूर्व पाक क्रिकेटर का इंडिया को समर्थन, जानिए क्या कहा?

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को खेले जाने वाला मैच चर्चाओं का विषय बना हुआ है. इस पर अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है.

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को खेले जाने वाला मैच चर्चाओं का विषय बना हुआ है. इस पर अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Suryakumar Yadav Statement on IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match

Suryakumar Yadav Statement on IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मैच चर्चाओं का विषय बना हुआ है. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया है कि वो भारत के खिलाफ होने वाला ये मैच नहीं खेलेगी.

Advertisment

पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान बना चर्चा का विषय

इसके बाद से ही चारों ओर ये मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है. अब इस कड़ी में एक और पूर्व क्रिकेटर शामिल हो गया है, जिसका बयान सुर्खियां बटोर रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर हैं.

भारत-पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट पर क्या बोले शोएब

शोएब अख्तर ने कहा कि, 'भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैचों का बॉयकॉट करना बिल्कुल भी सही फैसला नहीं है. भारत को पाकिस्तान की जरूरत नहीं है, लेकिन पाकिस्तान को रेवेन्यू और पीसीबी चलाने के लिए भारत की जरूरत है'.

इससे पहले भी कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भी इस तरह का बयान दे चुके हैं. पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर ने पाकिस्तान का समर्थन किया है, जबकि कुछ क्रिकेटर ने भारत का समर्थन करते हुए इसे पाकिस्तान क्रिकेट की हार बताया है. इस सब के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, जहां उसे अपने बाकी सभी मैच खेलने हैं. 

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे ठीक कुछ दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कहा दिया कि वो भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. अब इस पर आईसीसी जल्द ही कोई एक्शन लेगी. इससे पहले दोनों देशों के क्रिकेटर्स और फैंस इस पर अपनी राय दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup इतिहास के 5 अटूट रिकॉर्ड, जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

T20 world Cup 2026 shoaib akhtar IND vs PAK
Advertisment