/newsnation/media/media_files/2026/02/03/t20-world-cup-2026-02-03-14-57-33.jpg)
t20 world cup Photograph: (ICC)
T20 World Cup: आज से ठीक 4 दिन बाद यानी 7 फरवरी को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें तोड़ पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. इन रिकॉर्ड्स को आज तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है.
1 - टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक इंडिविजुअल स्कोर
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा इंडिविजुअल स्कोर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने बनाया है. मैकुलम ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में पल्लेकेले में खेले गए न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच में 58 गेंदों में 123 रन बनाए थे. ये टी20 विश्व कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है.
4 days to go! ✨
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 3, 2026
Suryakumar Yadav steps into his 4th ICC Men’s T20 World Cup with experience, confidence, and 360° flair! 🏏🔥
Countdown’s on. The SKY 360 show awaits. ⏳
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 #INDvUSA | SAT, FEB 7, 6 PM pic.twitter.com/rrSZfLf0Bm
2 - टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टीम टोटल
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा टीम टोटल श्रीलंका क्रिकेट टीम के नाम दर्ज है. श्रीलंका ने जोहान्सबर्ग में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2027 में केन्या के खिलाफ 260/6 का स्कोर बनाया था. आज 19 साल बाद भी ये टोटल टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर बना हुआ है.
3 - टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2 शतक लगाए हैं. उनकी पहली वर्ल्ड कप सेंचुरी टी वर्ल्ड कप 2027 में जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खेले गए मैच में आई थी. उन्होंने 50 गेंदों में शतक लगाया था. गेल ने 57 गेंदों में 117 रन बनाए थे. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका दूसरा शतक आया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में 47 गेंदों में शतक लगाया.
4 - टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है. गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2016 में शतकीय पारी खेलने के दौरान क्रिस गेल ने 11 छक्के लगाए थे. इसके साथ ही वो एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बने हुए हैं.
5 - टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और जोस बटलर के नाम दर्ज है. इन दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 170 रनों की साझेदारी की थी. एलेक्स और बटलर के बल्ले से निकली एडिलेड में 170 रनों की साझेदारी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक हैं.
ये भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के बीच छिड़ी जुबानी जंग, IND vs PAK मैच के बॉयकॉट पर पाक खिलाड़ी का दोमुंहा बयान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us