/newsnation/media/media_files/2026/02/07/shimron-hetmyer-2026-02-07-16-49-00.jpg)
Shimron Hetmyer Photograph: (X/ICC)
Shimron Hetmyer: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई है. पहले दिन 3 मैच खेले जाएंगे. मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया. जबकि दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने क्रिस गेल का एक 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बन गए हैं.
शिमरोन हेटमायर ने क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
शिमरोन हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और एक चौका निकला. इसी के साथ हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. गेल ने साल 2009 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंदों पर फिफ्टी पूरा किया था. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शे होप हैं, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाया था.
वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक
शिमरोन हेटमायर - 22 गेंद, टी20 वर्ल्ड कप 2026
क्रिस गेल - 23 गेंद, टी20 वर्ल्ड कप 2009
शे होप - 24 गेंद, टी20 वर्ल्ड कप 2024
Shimron Hetmyer's quickfire fifty leads the West Indies charge 🙌
— ICC (@ICC) February 7, 2026
It's our very first @marriottbonvoy Milestones of the tournament 👌 pic.twitter.com/9bmja4ubFI
युवराज सिंह के नाम है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी युवराज सिंह के पास ही है. युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही सीजन 2007 में सिर्फ 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्का लगाने का कारनामा किया था, लेकिन कोई भी टी20 वर्ल्ड कप में पिछले 19 सालों से युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाया है.
यह भी पढ़ें: PAK vs NED: नीदरलैंड ने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने, वर्ल्ड कप के पहले मैच में गिरते-पड़ते जीता पाक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us