Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन की शादी में पहुंचे कौन-कौन से क्रिकेटर, देखें सभी की खूबसूरत तस्वीरें

Shikhar Dhawan Wedding: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की शादी में कौन-कौन से क्रिकेटर पहुंचे आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं.

Shikhar Dhawan Wedding: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की शादी में कौन-कौन से क्रिकेटर पहुंचे आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Shikhar Dhawan Wedding

Shikhar Dhawan Wedding Photograph: (instagram/Shikhar Dhawan)

Shikhar Dhawan Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने एक बार फिर से शादी रचा ली है. शिखर धवन सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद दोबारा शादी कर ली है. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि धवन की शादी में किन बड़े-बड़े क्रिकेटर्स ने शिरकत की है. 

Advertisment

शिखर की शादी में पहुंचे जोड़ीदार रोहित

शिखर धवन की शादी में रोहित शर्मा भी पहुंचे. रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ शादी में पहुंचे. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. रोहित शर्मा के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और अब चयनकर्ता बन चुके आरपी सिंह भी शादी में पहुंचे. 

राजीव शुक्ला ने की धवन की शादी में शिरकत

शिखर धवन की शादी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पहुंचे. उन्होंने शिखर को शादी की बधाई दी और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी. 

सुरेश रैना पत्नी प्रियंका संग शादी में पहुंचे

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी शिखर धवन की शादी में उन्हें बधाई देने के लिए अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ पहुंचे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद है. 

आशुतोष शर्मा भी शादी में पहुंचे

शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी में पंजाब किंग्स के पूर्व क्रिकेटर आशुतोष शर्मा जो धवन की कप्तानी में टीम के लिए धमाल मचा चुके हैं. वो भी शादी में पहुचें, उनकी तस्वीर भी सामने आई है.

शिखर धवन की शादी में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी पहुंचे. उनके अलावा युजवेंद्र चहल भी शादी में मौजूद रहे. इन सभी के अलावा कई अन्य स्टार क्रिकेटर्स ने भी धवन की शादी में शिरकत की.

ये भी पढ़ें :IND vs SA: भारत के ये 3 खिलाड़ी आज तोड़ेंगे महारिकॉर्ड, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बनेंगे नंबर-1

Rohit Sharma shikhar-dhawan Shikhar Dhawan Wedding
Advertisment