टीम इंडिया का खिलाड़ी पहुंचा अस्पताल, बड़े मैच से पहले हुई तबीयत खराब, जानिए पूरा मामला

Ranji Trophy : इंडियन क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने वाला स्टार खिलाड़ी अस्पताल पहुंच गया है, जिसके बाद उसके खेलने पर संकट मडंरा रहा है. आइए जानते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है और उसे क्या हुआ है.

Ranji Trophy : इंडियन क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने वाला स्टार खिलाड़ी अस्पताल पहुंच गया है, जिसके बाद उसके खेलने पर संकट मडंरा रहा है. आइए जानते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है और उसे क्या हुआ है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan Photograph: (BCCI)

Ranji Trophy : भारत में इन दिनों रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है. रणजी ट्रॉफी 2025-2026 का क्वार्टर फाइनल मैच मुंबई और कर्नाटक के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच में 6 फरवरी यानी शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से खेला जाने वाला है. इससे पहले मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा है. उनका स्टार खिलाड़ी ठीक बड़े मुकाबले से पहले अस्पताल पहुंच चुका है. अब उसके क्वार्टर फाइनल मैच खेलने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. आइए ये खिलाड़ी कौन है और इसे क्या हुआ है. इस बारे में जानते हैं. 

Advertisment

बड़े मैच से पहले अस्पताल पहुंचा बड़ा खिलाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई की टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान को तेज बुखार आ गया है. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा है. अब डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में उनके लिए क्वार्टरफाइनल मैच खेल पाना मुश्किल होगा, लेकिन उनके खेलने पर अंतिम फैसला कल सुबह लिया जाएगा. 

इस सीजन सरफराज ने की शानदार बल्लेबाजी

28 वर्षीय सरफराज खान इन दिनों शादनरा फॉर्मे में चल रहे हैं. वो मुंबई के लिए अब तक इस सीजन 53.63 के औसत से 429 रन बनाए हैं. ऐसे में उनका टीम से बाहर होने जहां कर्नाटक के लिए एक अच्छी बात होगी वहीं, मुंबई के लिए ये काफी बड़ा झटका रहने वाला है. कर्नाटक के लिए केएल राहुल इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. 

सरफराज खान का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन

सरफराज खान टीम इंडिया के लिए भी टेस्ट क्रिकेट में अपना दम दिखा चुके हैं. उन्होंने 2024 में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. सरफराज ने 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 37.1 की औसत और 75.0 की स्ट्राइक रेट के साथ 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले हैं. उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 44 चौके और 8 छक्के भी निकले हैं.

ये भी पढ़ें :'हम पाकिस्तान के साथ खेलने को तैयार है'.. सूर्यकुमार यादव ने IND vs PAK मैच के बॉयकॉट पर दिया दो टूक जवाब

ranji trophy Sarfaraz Khan
Advertisment