IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने संजू सैमसन, फाइनल में बुमराह को मिला POTM का अवॉर्ड

IND vs NZ: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने में संजू सैमसन का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ सीरीज का अवॉर्ड दिया गया है.

IND vs NZ: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने में संजू सैमसन का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ सीरीज का अवॉर्ड दिया गया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Jasprit Bumrah Sanju Samson

Sanju Samson won Player of the series in the t20 world cup 2026 Photograph: (AFP)

IND vs NZ: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया सबसे ज्यादा 3 बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई है. संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. वहीं जसप्रीत बुमराह को फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही संजू सैमसन के खराब फॉर्म को लेकर काफी चर्चा थी. टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में संजू सैमसम को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था, लेकिन जब संजू को मौका मिला उन्होंने पूरी दुनिया को बता दिया कि वो एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. टीम इंडिया ने आज अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है तो इसका सबसे ज्यादा श्रेय संजू सैमसन को जाता है. संजू सैमसन ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया था. 

संजू सैमसन को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज

संजू सैमसन ने इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली. संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 5 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 321 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. संजू टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी के लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. संजू को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला है.

जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बुमराह ने इस मैच में 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

यह भी पढ़ें:  सचिन से विराट तक... हर कोई मना रहा है खिताबी जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को मिल रही बधाई

ind-vs-nz
Advertisment