संजू सैमसन खेलेंगे या नहीं? T20 World Cup शुरू होने से पहले हो जाएगा तय

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन के खेलने पर सस्पेंस बन गया है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन के खेलने पर सस्पेंस बन गया है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sanju Samson

Sanju Samson

Sanju Samson: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुट गई है, लेकिन इसे पहले संजू सैमसन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को मौका मिलेगा या नहीं. 

Advertisment

4 फरवरी को वॉर्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की प्लेइंग 11 क्या होगी, इसकी थोड़ी तस्वीर 4 फरवरी को साफ हो जाएगी. दरअसल टीम इंडिया 4 फरवरी को अपना पहला वॉर्म-अप मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी. हालांकि यह सिर्फ एक वॉर्म-अप मैच है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के तैयारियों के लिहाज से ये मैच काफी अहम होंगे. वॉर्म-अप मैचों में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की बैटिंग ऑर्डर क्या होगी ये देखना दिलचस्प होगा.

संजू सैमसन की जगह ईशान किशन किए थे विकेटकीपिंग

बता याद दिला दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल हुए थे, लेकिन जब दूसरी पारी में भारत की फील्डिंग आई तो ग्लव्स ईशान किशन के हाथों में थी और उन्होंने विकेटकीपर की भूमिका निभाया. जबकि संजू सैमसन फील्डिंग करते नजर आए. इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई थी कि संजू सैमसन का टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होना तय है.

ईशान किशन बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं और उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है, क्योंकि ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी और एक शतक भी लगाया. 

ईशान किशन इस सीरीज में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. जबकि इस नंबर पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते हैं. तिलक वर्मा चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा वापसी कर रहे हैं. ऐसे में ईशान किशन से ओपनिंग कराया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें:  ये हैं T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

sanju-samson
Advertisment