इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है संजू सैमसन का ट्रैक रिकॉर्ड? जानकर बढ़ेगी भारतीय फैंस की टेंशन

Sanju Samson Record Against England: क्या आपको मालूम है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के आंकड़े कैसे हैं? आइए रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं...

Sanju Samson Record Against England: क्या आपको मालूम है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के आंकड़े कैसे हैं? आइए रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं...

author-image
Sonam Gupta
New Update
sanju samson

संजू सैमसन Photograph: (Image Source: X/BCCI)

Sanju Samson Record Against England: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड से भिड़ने वाली है. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाएगा. पिछले मैच के स्टार परफॉर्मर संजू सैमसन पर एक बार फिर सभी की नजरें टिकी होंगी. भारतीय खेमा उम्मीद करेगा कि संजू बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को फिर से जीत दिलाएं और फाइनल का टिकट दिलाएं. तो आइए इस हाईवोल्टेज मैच से पहले जान लेते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ संजू के आंकड़े कैसे हैं?

Advertisment

संजू सैमसन के इंग्लैंड के खिलाफ कैसे हैं रिकॉर्ड?

संजू सैमसन ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 5 मैच खेले हैं, जिसमें 10.20 के औसत और 118.60 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 51 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने न तो कोई शतक लगाया है और न उनके बल्ले से कोई फिफ्टी आई है.

वानखेड़े स्टेडियम में कैसे हैं संजू सैमसन के रिकॉर्ड?

वानखेड़े स्टेडियम में अब तक संजू सैमसन ने 2 ही मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 16 रन बना सके हैं. आईपीएल में संजू ने वानखेड़े स्टेडियम में 18 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 36.06 के औसत और 146.82 की स्ट्राइक रेट से 577 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं.

पिछले मैच में तहलका मचाकर आ रहे हैं संजू

टी-20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग करने आए संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194 का रहा. संजू की इस पारी की बदौलत ही भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.

ये भी पढ़ें: भारत VS इंग्लैंड, वानखेड़े स्टेडियम में किसके रिकॉर्ड हैं ज्यादा अच्छे? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी

T20 World Cup sanju-samson SA Vs NZ
Advertisment