/newsnation/media/media_files/2026/03/03/ind-vs-eng-2026-03-03-11-51-45.jpg)
भारत बनाम इंग्लैंड
IND VS ENG: टी-20 विश्व कप 2026 अब सेमीफाइनल तक आ पहुंचा है. 5 मार्च को भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मैच खेलने वाली है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक कितने टी-20 मैच खेले हैं? किस टीम ने यहां कितने मुकाबले जीते हैं?
वानखेड़े स्टेडियम पर किसका रिकॉर्ड है बेहतर?
वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 5 जीते हैं. दिसंबर 2017 के बाद से टीम इंडिया यहां टी20 में नहीं हारी है. वहीं इंग्लैंड ने यहां 6 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 3 जीते और 3 हारे हैं. वहीं, भारत और इंग्लैंड इस मैदान पर दो बार भिड़ चुके हैं और दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता है.
IND VS ENG Head to Head
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 मैच भारत ने जीते हैं, तो वहीं 12 मैचों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है.
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/45sjJydel9
भारत-इंग्लैंड मैच के लिए बना संयोग
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले एक गजब संयोग ये बना है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्डकप का सेमीफाइनल खेला जा रहा है. साल 2022 और 2024 में दोनों टीमें एक दूसरे के सामने थी. खास बात ये है कि यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगी उसका 8 मार्च को ट्रॉफी उठाना तय माना जा रहा है, क्योंकि पिछले दो सेमीफाइनल में दोनों टीमों में से जो जीता उसने ही फाइनल में ट्रॉफी उठाई थी.
ये भी पढ़ें: IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है सूर्यकुमार यादव का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे भारतीय फैंस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us