'जब मैं नहीं खेल रहा था तब...', चैंपियन बनने के बाद इमोशनल हुए संजू सैमसन, बताया किसने की सपने पूरे करने में मदद

Sanju Samson Post Match Statement: टी-20 विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने आइए जानते हैं क्या-क्या कहा...

Sanju Samson Post Match Statement: टी-20 विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने आइए जानते हैं क्या-क्या कहा...

author-image
Sonam Gupta
New Update
T20 World Cup 2026

संजू सैमसन

Sanju Samson Post Match Statement: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज की. भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, जिन्होंने लगातार तीन फिफ्टी लगाई और भारत को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. इस अवॉर्ड को जीतने के बाद संजू सैमसन ने खुशी जाहिर की. साथ ही उन्होंने बताया कि वह सचिन तेंदुलकर के साथ संपर्क में थे.

Advertisment

खुशी जाहिर करने के लिए नहीं है शब्द

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की और 89 रन की पारी खेली. संजू सैमसन ने ट्रॉफी जीतने के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि उनके पास फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए शब्द ही नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जब टी-20 विश्व कप 2024 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था, तब भी वह ऐसा ही प्रदर्शन करने का सपना देख रहे थे.

संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन ने कहा, "यह एक सपने जैसा लग रहा है. मैं बहुत-बहुत खुश. मेरे पास शब्द नहीं हैं, अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए. मैं अभी इस दौर से गुजर रहा हूं, इसलिए यह थोड़ा अनरियल सा लग रहा है. ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है, महोदय, यह सब एक-दो साल पहले शुरू हुआ था. जब मैं वेस्ट इंडीज में 2024 विश्व कप जीतने वाली टीम के साथ था, तब मैं एक भी मैच नहीं खेल पाया था. मैं लगातार कल्पना करता रहा. मैं सपने देखता रहा. मैं मेहनत करता रहा. यही वह काम था जो मैं तब करना चाहता था."

सचिन तेंदुलकर का मिला संजू सैमसन को सपोर्ट

टी-20 विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि वह जब नहीं खेल रहे थे, तब वह निराश थे और उन्होंने तब सचिन तेंदुलकर से बातचीत की.

संजू ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं सचिन साहब के लगातार संपर्क में रहा हूं. मेरा मतलब सचिन तेंदुलकर साहब से है. जब मैं ऑस्ट्रेलिया में बाहर बैठा था, तब मैं कोई मैच नहीं खेल रहा था. तो मैंने सोचा, अब किस तरह की मानसिकता की ज़रूरत है? इसलिए मैंने उन्हीं से संपर्क किया और उनसे बहुत लंबी-लंबी बातें कीं."

ये भी पढ़ें: ट्रॉफी जीतते ही टीम इंडिया ने बना दिए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, किए वो कारनामे, जो आज तक नहीं कर पाई कोई टीम

sanju-samson
Advertisment