संजू सैमसन ने फाइनल में खेली रिकॉर्ड तोड़ पारी, इस मामले में निकल गए विराट कोहली से आगे

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने छक्के-चौकों की बारिश करते हुए एक बड़ी पारी खेली है.

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने छक्के-चौकों की बारिश करते हुए एक बड़ी पारी खेली है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
sanju samson made highest score

संजू सैमसन विराट कोहली

Sanju Samson: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस हाईवोल्टेज मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. जहां, भारत की ओर से ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पावर प्ले में 92 रन बना दिए. फिर फिफ्टी बनाकर अभिषेक आउट हो गए, लेकिन संजू डटे रहे और छक्के-चौकों की बारिश करते हुए उन्होंने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. अब वह टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए हैं.

Advertisment

संजू और अभिषेक ने दिलाई मजबूत शुरुआत

टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पावर प्ले में ही 92 रन बना डाले. वहीं, अबिषेक और संजू के बीच पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई. भारत को पहला झटका अभिषेक के रूप में लगा, जो 22 गेंदों पर 52 रन की धाकड़ पारी खेलकर आउट हुए.

संजू सैमसन ने बनाए 89 रन

अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन संजू सैमसन क्रीज पर डटे रहे और टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर आगे लेकर बढ़ते रहे. संजू ने 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर वह 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. संजू ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.48 का रहा. ये टी-20 विश्व कप 2026 में संजू के बल्ले से आया लगातार तीसरा अर्धशतक है.

संजू सैमसन ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली को पीछे छोड़ा. संजू टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज था. कोहली ने 2014 टी-20 विश्व कप में में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल में 77 रन बनाए थे. वहीं, अब संजू ने विराट को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: पावरप्ले में ही भारत ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

ind-vs-nz sanju-samson
Advertisment