IND vs WI: संजू सैमसन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, जीत के सेलीब्रेशन का VIDEO हुआ वायरल

Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में संजू सैमसन ने एक ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में पहुंचाया.

Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में संजू सैमसन ने एक ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में पहुंचाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sanju Samson

Sanju Samson Photograph: (BCCI)

Sanju Samson Records: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वेस्टइंडीज के दिए 196 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. भारत के इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जो ओपनिंग करने उतरे थे और जीत दिलाकर 97 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस पारी के दम पर संजू सैमसन ने विराट कोहली का एक महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

Advertisment

संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था. कोहली ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इन दोनों मैचों में टीम इंडिया ने सफलतापूर्व रन को चेज कर लिया था.

अब संजू सैमसन ने विराट कोहली का यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और उनसे आगे निकल गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. इतना ही नहीं भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में मिली वेस्टइंडीज से हार का बदला भी ले लिया है. 

संजू सैमसन का जश्न का वीडियो हुआ वायरल

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में अपने खराब फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में थे, लेकिन टीम इंडिया के इस करो या मरो वाले मैच में संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेलकर हीरो बन गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने जब मैच विनिंग चौका लगाया, तो वो मैदान पर बैठ गए और भगवान का शुक्रिया अदा किया और सभी आलोचकों को चुप करा दिया, जिसका वीडिया काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें:  ZIM VS SA: जिम्बाब्वे ने मैच हारकर भी जीता दिल, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से अपने नाम किया मैच

Ind Vs Wi sanju-samson
Advertisment