IND vs NZ: संजू सैमसन बने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सिक्सर किंग, सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय स्टार ओपनर संजू सैमसन बल्ले से तहलका मचा रहे हैं. संजू सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय स्टार ओपनर संजू सैमसन बल्ले से तहलका मचा रहे हैं. संजू सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sanju Samson

Sanju Samson Photograph: (AFP)

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय स्टार ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन का तूफान देखने को मिल रहा है. संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया. इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन ने छक्के-चौके की खूब बारिश की है. इसी के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बने संजू सैमसन

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक लगाया. संजू सैमसन ने इस मैच में छक्के के साथ ही अपना खाता खोला. इसके बाद अभिषेक और संजू ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और छक्के-चौके लगाए. इसी के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.  

संजू सैमसन ने फिन एलन को छोड़ा पीछे

संजू सैमसन ने इस मामले में न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन को पीछे छोड़ दिया है. संजू के नाम अब 24 छक्के हो गए हैं. जबकि फिन एलन के नाम 20 छक्के हैं. वहीं वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज सिमरोन हेटमायर तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने कुल 19 रन बनाए हैं. जबकि पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान चौथे नंबर पर हैं. साहिबजादा फरहान ने 18 छक्के लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें:  IND VS NZ: पावरप्ले में ही भारत ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

sanju-samson ind-vs-nz
Advertisment