IND vs PAK: भारत के साथ मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा का आया बयान, कह दी ये बड़ी बात

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने को लेकर अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का बयान सामने आया है. जानें उन्होंने क्या कहा है.

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने को लेकर अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का बयान सामने आया है. जानें उन्होंने क्या कहा है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Salman Ali Agha

Salman Ali Agha Photograph: (ANI)

IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को एक बयान में इस बात की जानकारी दी है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगा, लेकिन वो भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा. यानी अब 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं खेला जाएगा. अब इसपर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का बयान सामने आया है.

Advertisment

T20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका रवाना हुई पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को लेकर सरकार से मिले निर्देशों का पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बोर्ड से अनुबंधित हैं. प्लेयर्स वहीं बात मानेंगे, जो सरकार और बोर्ड कहेगा. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है. रवाना होते हुए सलमान आगा ने यह बात कही. 

सलमान आगा ने भारत के साथ मैच नहीं होने को लेकर कही ये बात

सलमाल अली आगा ने यह भी कहा कि भारत के खिलाफ खेले बिना भी उनकी टीम सुपर-8 में जगह बना लेगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत के खिलाफ ही नहीं बल्कि और टीमों के खिलाफ भी उनका मैच है. पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि हमारे ग्रुप में 3 और भी मैच है. इसलिए हम कोशिश करेंगे कि सभी जीतकर अगले राउंड में पहुंचे. उनका मानना है कि टीम का फोकस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर होगा.

पाकिस्तान सरकार को मिला पूर्व खिलाड़ियों का समर्थन

बता दें कि पाकिस्तानी सरकार के इस फैसला का कई पूर्व खिलाड़ी सपोर्ट कर रहे हैं. मोईन खान, शहीन अफरीदी, सरफराज अहमद, राशिद लतीफ, मोहसिन खान और मोहम्मद युसूफ ने भारत के साथ मैच नहीं खेलने का समर्थन किया है. इन्होंने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के सरकार के इस फैसले का खुलकर सही ठहराया.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का शेड्यूल (ग्रुप स्टेज)

  • 7 फरवरी: पाकिस्तान VS नीदरलैंड- कोलंबो
  • 10 फरवरी: पाकिस्तान VS अमेरिका- कोलंबो
  • 15 फरवरी: पाकिस्तान VS भारत- कोलंबो
  • 18 फरवरी: पाकिस्तान VS नामीबिया- कोलंबो

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी इस बार नहीं आएंगे नजर, एक पहले सीजन से था हिस्सा

IND vs PAK Salman Ali Agha
Advertisment