PAK vs SL: पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबदाजा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1

PAK vs SL: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने 38 रन बनाते ही विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए आपको इस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

PAK vs SL: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने 38 रन बनाते ही विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए आपको इस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Sahibzada Farhan Breaks Virat Kohli Record

Sahibzada Farhan Breaks Virat Kohli Record

Sahibzada Farhan Breaks Virat Kohli Record: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. वह टी-20 विश्व कप के इतिहास के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में साहिबजादा ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ा है.

Advertisment

साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में 38 रन बनाते ही विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड धराशाही कर दिया है और वह टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

इस मैच से पहले फरहान भारतीय दिग्गज विराट कोहली से 37 रन पीछे थे, लेकिन अब उन्होंने पारी में 38 रन बनाते ही विराट को पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें, विराट ने बांग्लादेश में साल 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे, वहीं फरहान इस टूर्नामेंट में 320* रन बना चुके हैं.

साहिबजादा फरहान जमकर बना रहे हैं रन

टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान का बल्ला जमकर बोल रहा है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगभग 88 के औसत और 156 की स्ट्राइक रेट से 400* रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है.

ये हैं टी-20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रमखिलाड़ीवर्षरन
1Sahibzada Farhan (साहिबज़ादा फरहान)2026323*
2Virat Kohli (विराट कोहली)2014319
3Tillakaratne Dilshan (तिलकरत्ने दिलशान)2009317
4Babar Azam (बाबर आज़म)2021303
5Mahela Jayawardene (माहेला जयवर्धने)2010302

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका, फिर भी पाकिस्तान से हारने पर होगा उसे बड़ा फायदा, जानिए वजह

pak vs sl Sahibzada Farhan
Advertisment