PAK vs SL: टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका, फिर भी पाकिस्तान से हारने पर होगा उसे बड़ा फायदा, जानिए वजह

PAK vs SL: पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच को अगर श्रीलंका की टीम हार जाती है, तो उसे बड़ा फायदा होने वाला है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है...

PAK vs SL: पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच को अगर श्रीलंका की टीम हार जाती है, तो उसे बड़ा फायदा होने वाला है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है...

author-image
Sonam Gupta
New Update
PAK vs SL

PAK vs SL Photograph: (Image Source: AFP)

PAK vs SL: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टूर्नामेंट में 2 टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है और 2 स्पॉट अभी भी खाली हैं. शनिवार को पल्लेकेले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. लंकाई टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और पाकिस्तान यदि इस मैच को अगर बड़े अंतर से जीतता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. मगर, इस बीच खबर सामने आ रही है कि अगर श्रीलंका इस मैच को हारता है, तो उसे बड़ा फायदा होने वाला है?

Advertisment

पाकिस्तान से हारने पर भी श्रीलंका को होगा फायदा

श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है. मगर, अब पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच में ये टीम जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेना चाहेगी. मगर, इस बीच खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान से हारकर भी श्रीलंका को मोटा फायदा होने वाला है. बात कुछ ऐसी है कि अगर इस मैच में श्रीलंका जीत जाता है तो पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा, ऐसे में सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी भारत के हिस्से में चली जाएगी. 

इससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को 2 मुकाबलों का नुकसान झेलना पड़ेगा. बता दें कि आईसीसी के करार के मुताबिक पाकिस्तान अपने मैच भारत की जगह श्रीलंका में खेल रहा है, ऐसे में उनके बाहर होने से श्रीलंका को नुकसान झेलना पड़ेगा. अब देखने वाली बात होगी कि इस मैच का नतीजा किसके पक्ष में आता है.

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक सुपर-8 में 2 मैच खेले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड के हाथों उन्हें हार मिली थी. अब वो अपना अंतिम सुपर-8 का मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाले हैं. इस समय पाकिस्तान का 1 पॉइंट है. उनका नेट रन रेट -0.461 है. 

नेट रन रेट पर न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए पाकिस्तान को दासुन शनाका की श्रीलंका को 65 से ज्यादा रनों से हराना होगा. या  फिर 13 ओवर के अंदर टारगेट पूरा करना होगा, हालांकि मैच की पहली इनिंग के बाद ही आंकड़े ठीक से पता चल पाएंगे, जब टारगेट सामने आएगा.

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: आज विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ेगा ये पाकिस्तानी बल्लेबाज, सिर्फ इतने रन बनाते ही रच देगा इतिहास

pak vs sl
Advertisment