/newsnation/media/media_files/2026/02/28/pak-vs-sl-2026-02-28-15-57-45.jpg)
PAK vs SL Photograph: (ani/afp)
PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब से कुछ घंटों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मैच खेला जाने वाला है. श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच ग्रुप 2 के सुपर-8 का अंतिम मुकाबला होने वाला है. ये मैच पाकिस्तान के लिए काफी अहम है, उन्हें अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा. ऐसा करने के लिए टीम के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा.
पाकिस्तान का ये बल्लेबाज रच सकता है इतिहास
पाकिस्तान के लिए रन बनाने का जिम्मा टीम के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के ऊपर होगा. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. इसके साथ ही वो पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी शीर्ष बल्लेबाज है. अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाले इस मैच में साहिबजादा फरहान के पास विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.
A Kandy contest to savour as Pakistan strive for a #T20WorldCup semi-final spot and Sri Lanka aim to end their campaign on a high 👊
— ICC (@ICC) February 28, 2026
Tournament broadcast details 📲 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/ZtRSj5Bs6y
साहिबजादा फरहान तोड़ेंगे विराट कोहली का रिकॉर्ड
दरअसल, पाकिस्तानी बैटर साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 37 रन दूर है. इस मैच में 37 रन बनाते ही वो विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे, जो इस समय टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
विराट कोहली ने 2014 संस्करण में 319 रन बनाए थे. इसके अलावा विराट ने 2022 संस्करण में 296 रन बनाए थे. जबकि साहिबजादा फरहान 2026 संस्करण में 283 रन बना चुके हैं. अब श्रीलंका के खिलाफ 37 रन बनाने के साथ ही वो विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
A good start from Sahibzada Farhan gets Pakistan going in their key Super 8 clash against England 👊
— ICC (@ICC) February 24, 2026
His half-century is one of our @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 👏 pic.twitter.com/i3fR7gs4x6
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साहिबजादा फरहान ने अब तक 6 मैचों की 5 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 283 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 28 चौके और 13 छक्के निकले हैं. अब वो श्रीलंका के खिलाफ रन बनाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : IND vs WI: ईडन-गार्डन्स पर कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़ों पर डालिए एक नजर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us