PM Modi से मिले सचिन तेंदुलकर, अर्जुन और सानिया के विवाह का दिया न्योता

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास बेटे अर्जुन की शादी का न्योता देने पहुंचे थे. उन्होंने तस्वीरों को शेयर किया है.

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास बेटे अर्जुन की शादी का न्योता देने पहुंचे थे. उन्होंने तस्वीरों को शेयर किया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar Photograph: (X/Sachin Tendulkar)

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का ऐलान कर दिया है. सचिन अपने बेटे और होने वाली बहु सानिया समेत पूरे परिवार के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे. यहां सचिन ने अर्जुन की शादी का न्योता पीएम मोदी का दिया. उन्होंने पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी के साथ तस्वीर भी खिंचाई. सचिन ने तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.  

Advertisment

सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को दिया अर्जुन और सानिया के विवाह का न्योता

सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पीएम मोदी के साथ तस्वीरें शेयर किया है. इनमें सचिन, उनकी वाइफ अंजलि, बेटी सारा, बेटा अर्जुन और सानिया नजर आ रहे हैं. सचिन ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, "हमे अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्या प्राप्त हुआ. इस युवा कपल को आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए मोदी जी को धन्यवाद"

मार्च में होगी अर्जुन और सानिया की शादी

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी अगले महीने यानी मार्च में होने वाली है. हालांकि शादी का आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी 5 मार्च 2026 को होगी. वहीं, 3 मार्च से शादी की रस्में के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. शादी का जश्न मुंबई में होगा. बता दें कि अर्जुन की होने वाली वाइफ सानिया पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं. सानिया पेट केयर ब्रांड मालकिन हैं. वो मुंबई की बड़े बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. वो लंबे समय से तेंदुलकर फैमली के करीब रही हैं और अब वो हिस्सा बनने जा रही है.

यह भी पढ़ें:  NZ vs UAE: मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पकड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो

PM modi Sachin tendulkar
Advertisment