SA vs ZIM: जिम्बाब्वे के पास इज्जत बचाने का मौका, साउथ अफ्रीका को हराकर जीत के साथ लेना चाहेगी टूर्नामेंट से विदाई

SA vs ZIM: सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पास साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट से जीत के साथ विदाई लेने का मौका होगा. आइए इस मैच की डिटेल्स के बारे में जातने हैं.

SA vs ZIM: सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पास साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट से जीत के साथ विदाई लेने का मौका होगा. आइए इस मैच की डिटेल्स के बारे में जातने हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Zimbabwe vs South Africa

Zimbabwe vs South Africa Photograph: (afp)

SA vs ZIM: आज यानी 1 मार्च (रविवार) को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मुकाबला आज दोपहर 3 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. अब वो सुपर-8 का अपना अंतिम मैच खेलने वाली है. 

Advertisment

आज जिम्बाब्वे के पास मौका होगा कि वो अपने अंतिम मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी. उससे पहले हम आपको इस मैच की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.

पिच रिपोर्ट 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रनों से भरपूर है. इस मैदान की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री का फायदा बल्लेबाज उठाते हैं. यहां पर गेंदबाजों के लिए बहुत कम मदद है, बल्लेबाज अक्सर बड़ी और तेज-तर्रार पारी खेलते हुए नजर आते हैं. 

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों में से चार में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 160 रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने इस स्थान पर अपने पिछले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को हराया था.

भारत के खिलाफ शतक लगाने से चुक गए ब्रायन बेनेट साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी तबाही मचाने के लिए तैयार होंगे. वो टूर्नामेंट में पांच इनिंग में सिर्फ एक बार आउट हुए हैं. उन्हें अभी भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जा सकता है. अफ्रीका के लिए ब्लेसिंग मुजराबानी भी खतरा हो सकते हैं, जो विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं?

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे - तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा.

साउथ अफ्रीका - एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका.

ये भी पढ़ें :IND vs WI: आज होगा टीम इंडिया की किस्मत का फैसला, भारत या वेस्टइंडीज कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह, जानिए मैच की डिटेल्स

T20 world Cup 2026 Zimbabwe vs South Africa sa vs zim
Advertisment