IND vs WI: आज होगा टीम इंडिया की किस्मत का फैसला, भारत या वेस्टइंडीज कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह, जानिए मैच की डिटेल्स

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अंतिम मैच में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी. उससे पहले मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स जानते हैं.

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अंतिम मैच में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी. उससे पहले मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs WI

IND vs WI Photograph: (AFP)

IND vs WI: आज यानी 1 मार्च (रविवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 6:30 होगा. इस मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दोनों जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेंगे.

Advertisment

इस मैच को जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को चौथी टीम के रूप में ज्वाइन करेगी. ऐसे में ये मैच भारत और वेस्टइंडीज के लिए किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं है. तो आइए इस मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ हेड टू हेड रिकॉर्ड्स और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में जानते हैं.

आज के मैच की डिटेल्स

  • किसके बीच : इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज, 52वां मैच, सुपर-8 ग्रुप 1
  • कब: 1 मार्च, रविवार शाम 7 बजे
  • कहां: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

पिच रिपोर्ट 

कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. इस मैदान की पिच पर तेज गाति से उछाल के साथ बल्ले पर बॉल आती है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है. इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है. यहां पर तेज गेंदबाजों को नई बॉल से मदद मिलती है, जबकि गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर्स भी एक्शन में आते हैं.

इस पिच का औसत स्कोर 180-185 के बीच है. इस पिच पर 200 का आंकड़ा भी कई बार पार हुई है. ईडन गार्डन पर कुल 8 टी-20 मुकाबले भारतीय क्रिकेट टीम ने खेले हैं. यहां पर भारत को सिर्फ एक मुकाबले में हार मिली है. उसने 7 मैच जीते हैं.

वेदर रिपोर्ट 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मैच में बारिश का साया नहीं है. फैंस को पूरा मैच देखने के लिए मिलने वाला है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दिन में तापमान 34 डिग्री रहेगा. वहीं रात में 25 डिग्री हो जाएगा. यहां पर ह्यूमिडिटी 45 फीसदी रहने वाली है. कोलकाता में 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं. 

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं. भारत ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 4 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 1 मैच में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने 3 मैच जीते हैं. 

भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

भारत - संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

ये भी पढ़ें :PAK vs SL: जीतकर भी हारा पाकिस्तान, टूटा सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना, न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

India vs West Indies Ind Vs Wi
Advertisment