PAK vs SL: जीतकर भी हारा पाकिस्तान, टूटा सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना, न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

PAK vs SL: श्रीलंका के साथ खेले गए करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की, लेकिन वो सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

PAK vs SL: श्रीलंका के साथ खेले गए करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की, लेकिन वो सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

author-image
Sonam Gupta
New Update
PAK vs SL Result

PAK vs SL Result

PAK vs SL: टी-20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. जहां, पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 213 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. वहीं, जब श्रीलंका बल्लेबाजी के लिए आई, तो मेजबानों ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर करवा दिया. भले ही इस मैच को पाकिस्तान की टीम 5 रन से जीत गई हो, लेकिन ये जीत अब उनके किसी काम की नहीं है. नतीजन, पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो गई है और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.

Advertisment

5 रन से मैच जीता पाकिस्तान

पाकिस्तान के दिए 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को भले ही शुरुआत अच्छी न मिली हो, लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. लंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए और 5 रन से पाकिस्तान ने मैच अपने नाम कर लिया. लंकाई टीम वके लिए सबसे बड़ी पारी उनके कप्तान दासुन शनाका ने खेली, जो 31 गेंद पर 76 रन बनाकर नाबाद लौटे.

उनके अलावा पवन रथनायके ने 37 गेंद पर 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पाकिस्तान भले ही इस मैच को जीत गया हो, लेकिन वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

पाकिस्तान ने दिया था 213 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका के साथ खेले करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव किए और साहिबजादा फरहान के साथ ओपनिंग के लिए फखर जमान को भेजा.जहां, ओपनिंग करने आए साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 176 रनों की पार्टनरशिप बनाई.

बतौर ओपनर उतरे फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रनों की धाकड़ पारी खेली. वहीं, फरहान 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, एक बार फखर जमान आउट हुए, तो उसके बाद पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती गई. आखिरी के 5 ओवरों में ही टीम के सभी 8 विकेट गिरे और पाकिस्तान ने 212/8 रन बोर्ड पर लगाए थे.

न्यूजीलैंड ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

पाकिस्तान और श्रीलंका के मैच के नतीजे पर न्यूजीलैंड की किस्मत भी टिकी हुई थी. इस मैच में पाकिस्तान को 213 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका को 148 से कम के स्कोर पर रोकना था, लेकिन पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर सकी. नतीजन, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबदाजा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1

pak vs sl
Advertisment