SA vs UAE: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, यूएई को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, दोनों टीमों में हुए 6 बदलाव

SA vs UAE: साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यूएई के खिलाफ खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

SA vs UAE: साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यूएई के खिलाफ खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (x/Proteas Men)

SA vs UAE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 18 फरवरी (बुधवार) को साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्कराम में टॉस जीता और यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ये मैच साउथ अफ्रीका के लिए सुपर-8 से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का अहम मौका होगा. वहीं यूएई अपनी शाख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी और मैच जीतना चाहेगी.

Advertisment

इस मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में कुल 4 बदलाव किए हैं, जबकि यूएई की टीम में भी दो खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. साउथ अफ्रीका ने जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे और क्वेना मफाका को मौका दिया है, जबकि यूएई ने ध्रुव पराशर और मुहम्मद फारूक को टीम में शामिल किया है.

टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान 

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे. जाहिर है थोड़ी बारिश होगी. आज सुबह यहां नमी रही है और शायद हम आगे विकेट में कुछ पा सकें. ऐसा महसूस हो रहा है. मुझे नहीं पता कि कल रात कितनी बारिश हुई या कितना पानी डाला गया, लेकिन पक्का यह चिपचिपा लग रहा है और हमारे सीमर आगे हैं. मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरुआत दे सकते हैं. हां, हमने चार बदलाव किए हैं'.

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस हारने के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हम भी शायद बॉलिंग ही करते. ऐसा लग रहा है कि शुरुआत में थोड़ी नमी है, इसलिए हमें जल्दी से हालात का अंदाजा लगाना होगा. इसके बावजूद हम पहले बैटिंग करने के लिए भी खुश हैं. यह अच्छी तरह से ढलने, एक अच्छा टोटल बनाने और फिर अपने बॉलर्स को इसे डिफेंड करने के लिए सपोर्ट करने के बारे में है. अगर धूप निकलती है और मैदान थोड़ा सूख जाता है, तो यह आसान हो सकता है. हमने ध्रुव पराशर और मुहम्मद फारूक को शामिल किया है, जो हमें बैट और बॉल दोनों से थोड़ा और बैलेंस देते हैं'.

यूएई और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

यूएई: आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।

ये भी पढ़ें :भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी तरह फिट हुआ ये विस्फोटक खिलाड़ी, अब इस टूर्नामेंट में बिखेरेगा जलवा

South Africa UAE T20 world Cup 2026
Advertisment