भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी तरह फिट हुआ ये विस्फोटक खिलाड़ी, अब इस टूर्नामेंट में बिखेरेगा जलवा

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनका पसंदीदा क्रिकेटर अब पूरी तरह से फिट हो चुका है और अब चोट के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है.

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनका पसंदीदा क्रिकेटर अब पूरी तरह से फिट हो चुका है और अब चोट के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Rishabh Pant

Rishabh Pant Photograph: (AFP)

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खशखबरी सामने आ रही है. ये खुशखबरी फैंस को एक बड़ी टूर्नामेंट से पहले मिली है. इस खबर के सामने आने से लखनऊ के फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं. दरअसल ये अपडेट भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से जुड़ी हुई है. इस खबर को सुसने के बाद उनके फैंस भी काफी हैप्पी है. 

Advertisment

ऋषभ पंत के फैंस के लिए आई खुशखबरी

दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम का ये विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल था और रिकवरी के प्रोसेस से गुजर रहा था. पंत ने मैच फिटनेस हासिल करने के लिए खूब पसीना बहाया है. अब तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पंत पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. 

आईपीएल 2026 में होगी ऋषभ पंत की वापसी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में वापसी करने और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.आपको बता दें कि ऋषभ पंत जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे.

पंत को चोट के बाद मिली थी आराम की सलाह

इसके बाद उनके आईपीएल में भाग ने पर प्रश्नचिन्ह बने हुए थे. जो अब दूर हो गए हैं. पंत पेट की मांसपेशियों (Oblique muscle tear) में गंभीर खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड  सीरीज से बाहर हुए थे. वो वडोदरा में अभ्यास सत्र के दौरान हुए थे और उन्हें लंबे आराम की सलाह दी गई है.

इस समय ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के बाद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने लखनऊ में बतौर कप्तान केएल राहुल की जगह ली थी. पंत ने 125 आईपीएल मैचों की 123 पारियों में 2 शतक और 19 अर्धशतकों के साथ 3553 रन बनाए हैं. तो वहीं विकेट के पीछे 121 शिकार भी किए हैं.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: आज होगा भारत और नीदरलैंड का मुकाबला, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए कैसी होगी प्लेइंग-11

Rishabh Pant LUCKNOW SUPER GIANTS IPL 2026
Advertisment