SA vs NZ: सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय, इन 3 मैच विनर प्लेयर्स की हो सकती है एंट्री

SA vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका की टीम अपनी प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकती है.

SA vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका की टीम अपनी प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकती है.

author-image
Roshni Singh
New Update
South Africa Team

South Africa Team Photograph: (AFP)

SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दोनों टीमों इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी. इस सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है.  

Advertisment

जिम्बाब्वे के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने बड़े प्लेयर्स को दिया था रेस्ट

साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 का अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था. यह मैच साउथ अफ्रीका के लिए अहम नहीं था, इसलिए इस मैच में कप्तान एडम मार्करान ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट दिया था. उनकी जगह तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका और ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग 11 में शामिल किया था. इन 3 खिलाड़ियों ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि इसके बावजूद सेमीफाइनल मैच में इन खिलाड़ियों का प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय है. 

सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के मैच विनर खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में वापसी तय

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में मैच विनर खिलाड़ियों की वापसी होना तय है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में ऑलराउंडर मार्को यानसेन, स्पिनर केशव महाराज और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को रेस्ट दिया गया था, लेकिन सेमीफाइनल मैच में ये खेलते नजर आ सकते हैं.

इन तीनों खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. मार्को यानसेन इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. वहीं रबाडा ने 6 मैचों में कुल 4 विकेट चटकाए हैं. जबकि केशव महाराज 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं. केशव महाराज बड़े मौके पर टीम के लिए अहम साबित होते हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करना नहीं चाहेगी. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वाड:

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिच नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ.

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कीर्तिमान बनाएंगे जसप्रीत बुमराह, सिर्फ एक विकेट हैं दूर

SA vs NZ Semi-finals SA Vs NZ
Advertisment