/newsnation/media/media_files/2026/03/04/sa-vs-nz-semi-final-2026-03-04-20-36-10.jpg)
SA vs NZ Semi final Photograph: (AFP)
SA vs NZ Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम काफी मुश्किल में पड़ी थी. टीम ने 77 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. तब मार्को यानसेन टीम के लिए संकटमोचन बने और नाबाद 55 रनों की पारी खेली. उनके इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अब न्यूजीलैंड को फाइनल का टिकट चाहिए तो 170 रन बनाने होंगे.
साउथ अफ्रीका की शुरुआत रही थी खराब
सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने की. साउथ अफ्रीका की शुरुआत ही खराब रही. साउथ अफ्रीका ने 77 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए. कोल मैककॉन्ची ने पारी के दूसरे ओवर में ही 12 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को लगाकार 2 झटके दिए. इस ओवर की चौथी गेंद पर कोल मैककॉन्ची ने डी कॉक को पवेलियन का रास्ता दिखाया. डी कॉक 8 गेंद पर 10 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद मैककॉन्ची ने अगली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा. रयान रिकेल्टन खाता भी नहीं खोल पाए.
साउथ अफ्रीका ने 77 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे 5 विकेट
इसके बाद 55 रन के स्कोर पर कप्तान एडम मार्कराम के रूप में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा. उन्हें रचिन रवींद्र ने पवेलियन भेजा. मार्कराम 20 गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद 10वें और 11वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाए. रचिन रवींद्र ने डेविड मिलर को सिर्फ 6 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद अगले ही ओवर में कोल मैककॉन्ची ने सेट बैट्समैन डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया. डेवाल्ड ब्रेविस 27 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्के निकला.
मार्को यानसेन ने खेली नाबाद 55 रनों की पारी
77 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला और छठें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन फिर 150 रनों के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को लॉकी फर्ग्यूसन ने छठां झटका दिया. उन्होंने 29 रन के निजी स्कोर पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया. वहीं आखिरी तक मार्को यानसेन टिके रहे और अर्धशतक लगाकर टीम के स्कोर को 169 तक पहुंचाया. मार्को यानसेन ने 30 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौका और 5 छक्का निकला.
वहीं न्यूजीलैंड के लिए मैट हैनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन को 1-1 सफलता मिली.
Marco Jansen and Tristan Stubbs took on James Neesham to smash 22 runs in the 18th over of the first #T20WorldCup 2026 semi-final 💥
— ICC (@ICC) March 4, 2026
Watch here ⬇️🎦https://t.co/6hzAVbXg42
Marco Jansen leads South Africa's fightback with a fifty against New Zealand 💪
— ICC (@ICC) March 4, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026.
📝: https://t.co/nv2bu4uGh7pic.twitter.com/xo8rGt5Gt2
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागीसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले मुंबई में कहां पहुंचे अभिषेक शर्मा-ईशान किशन और अक्षर पटेल, वीडियो आया सामने
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us