कितने बजे शुरू होगा SA VS NZ सेमीफाइल मैच? जानिए कहां LIVE देख सकेंगे मुकाबला

SA VS NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मैच को आप लाइव कहां देख सकते हैं?

SA VS NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मैच को आप लाइव कहां देख सकते हैं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS NZ

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड Photograph: (Image Source: X)

SA VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच 4 मार्च को ईडन-गार्डन्स पर खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलना तय है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में बताते हैं...

Advertisment

कितने बजे शुरू होगा मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच होगा. ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस SA VS NZ मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.

पहली बार होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. ये अहम मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेला जाएगा. एक ओर जहां, साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसने ग्रुप-2 में नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें: भारत VS इंग्लैंड, वानखेड़े स्टेडियम में किसके रिकॉर्ड हैं ज्यादा अच्छे? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी

T20 World Cup SA Vs NZ
Advertisment