/newsnation/media/media_files/2026/03/03/sa-vs-nz-2026-03-03-14-25-25.jpg)
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड Photograph: (Image Source: X)
SA VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा. एक ओर अफ्रीकी टीम है, जिसने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. जबकि कीवी टीम ने भी अच्छा खेल दिखाते हुए ही सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. अब दोनों ही टीमें अपना बेस्ट प्रदर्शन करके फाइनल तक पहुंचना चाहेंगी. ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलने वाला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि यदि सेमीफाइनल मैच रद्द होगा, तो किसे फायदा होगा और कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी?
SA VS NZ मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च, बुधवार को खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि 4 मार्च को कोलकाता का मौसम बिलकुल साफ रहने वाला है. एक्यूवेदर के अनुसार, वहां बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है. तापमान दोपहर में 32 डिग्री तक जाएगा और फिर रात में 22 डिग्री तक गिर जाएगा. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं, ह्यूमिडिटी 30% रहने की संभावना है.
क्या है ICC का नियम?
T20 विश्व कप 2026 के दोनों ही सेमीफाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है, जिसका मतलब है कि साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच के लिए 5 मार्च को बतौर रिजर्व डे रखा गया है.
ऐसे में आईसीसी के नियम के मुताबिक सेमीफाइनल का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 10-10 ओवरों का मैच खेला जाना जरूरी है. अगर पहले दिन कम से कम 10-10 ओवरों का मैच नहीं हो पाता है तो फिर ये मैच रिजर्ड डे पर खेला जाएगा. अगर रिजर्व डे पर भी 10-10 ओवर का खेल नहीं होता है तो फिर मैच को रद्द कर दिया जाएगा.
It’s NOW or NEVER! 👊
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 3, 2026
The semi-finals are locked in. Who will make it to the final? 🤔#T20WorldCup#SAvNZ#INDvENGpic.twitter.com/609sJiRPEf
मैच रद्द होने पर किसे होगा फायदा?
अब सवाल उठता है कि यदि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला सेमीफाइनल मैच बारिश की कारण रद्द होता है, तो कौन सी टीम आगे बढ़ेगी? आईसीसी के नियम के अनुसार, सेमीफाइल मैच के रद्द होने पर उस टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, जो सुपर-8 में आगे रहा होगा. नतीजन, यदि SA VS NZ मैच रद्द हुआ, तो साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और न्यूजीलैंड का खेल यहीं खत्म हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: भारत VS इंग्लैंड, वानखेड़े स्टेडियम में किसके रिकॉर्ड हैं ज्यादा अच्छे? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us