SA VS NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए हैं 19 T20 मैच, जानिए किसने जीते कितने मुकाबले...

SA VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसे हैं.

SA VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसे हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
SA VS NZ head to head record

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड Photograph: (Image Source)

SA VS NZ: T20 World Cup 2026 रोमांचक अंदाज में बढ़ते हुए नॉकआउट मैचों तक आ पहुंचा है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. तो आइए आपको साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं... जानते हैं कि किस टीम का पहला सेमीफाइनल मैच में भारी रहने वाला है.

Advertisment

SA VS NZ Head to Head Record

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कुल 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 बार साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है और 7 बार न्यूजीलैंड ने जीत अपने नाम की.

टी-20 विश्व कप में कैसा है रिकॉर्ड?

टी-20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हर बार साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. जी हां, टी-20 विश्व कप के इतिहास में कीवी टीम अब तक एक भी बार साउथ अफ्रीका को हरा नहीं पाई है.

पहली बार होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. ये अहम मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेला जाएगा. एक ओर जहां, साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसने ग्रुप-2 में नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिच नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल जीता तो ट्रॉफी जीतना हो जाएगा तय! सामने आया गजब का संयोग

SA Vs NZ
Advertisment