/newsnation/media/media_files/2026/02/11/sa-vs-afg-2026-02-11-12-10-45.jpg)
SA vs AFG Photograph: (x/ Proteas Men)
SA vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडन मार्करम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए क्विंटन डी कॉक और रियान रिकेल्टन की अर्धशकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए. अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 188 रन बनाने होंगे.
साउथ अफ्रीका को शुरुआत में लगा झटका
साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करने एडन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 2.3 ओवर में सिर्फ 12 रन जोड़े. टीम को पहला झटका कप्तान मार्कराम के रूप में लगा, जब वो 5 रन के निजी स्कोर पर फजलहक फारूकी की बॉल पर मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद डी कॉक ने रियान रिकेल्टन के साथ मिलकर पारी को 126 रनों तक पहुंचाया.
A cautios start & boom! 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
Quinton de Kock smokes a fuller delivery from Mujeeb for a stunning MAXIMUM over deep mid-wicket! 🫰🏻
ICC Men’s #T20WorldCup | #SAvAFG | LIVE NOW 👉 https://t.co/hgh4SaHBjkpic.twitter.com/AllzM9szH6
डी कॉक और रिकेल्टन ने लगाए अर्धशतक
टीम के लिए क्विंटन डी कॉक और रियान रिकेल्टन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. डी कॉक ने 41 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 59 रनों की पारी खेली. उन्हें राशिद खान ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच आउट कराया. इसके अलावा रिकेल्टन ने 28 बॉल में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली. उन्हें राशिद खान ने बोल्ड कर पवेलियन की रहा दिखाई. राशिद ने पारी के 13वें ओवर में दोनों को पवेलियन भेज दिया.
Fifty for a man in 🔝 form! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
All class from Quinton de Kock as he completed his fifty in style! 👌🏻
ICC Men’s #T20WorldCup | #SAvAFG | LIVE NOW 👉 https://t.co/hgh4SaHBjkpic.twitter.com/VlwYAk2mDQ
इसके बाद साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने 18वें ओवर में मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कराया. उमरजई के इसी ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स भी 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए डेविड मिलर ने नाबाद 20 और मार्को जानसेन ने 16 रनों का योगदान दिया. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए, जबकि एक विकेट फजलहक फारूकी को मिला.
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी
ये भी पढ़ें :IND vs PAK: फैंस पर पड़ी भारत-पाक मुकाबले की मार, लाखों तक पहुंचा फ्लाइट का किराया, होटल के दामों ने उड़ाया होश
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us