IND vs PAK: फैंस पर पड़ी भारत-पाक मुकाबले की मार, लाखों तक पहुंचा फ्लाइट का किराया, होटल के दामों ने उड़ाया होश

IND vs PAK: 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस पर भारी मार पड़ी है. आइए इस बारे में जानते हैं.

IND vs PAK: 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस पर भारी मार पड़ी है. आइए इस बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी (रविवार) को मुकाबला खेला जाने वाला है. इंडियन क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में श्रीलंका में पाकिस्तान से दो-दो हाथ करती हुई नजर आएगी. कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच काफी विवाद के बाद हो रहा है. पाकिस्तान पहले भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर चुका था. 

Advertisment

भारत-पाक मैच से पहले फैंस को बड़ा झटका

पाकिस्तान भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये मैच नहीं खेलना चाहता था. वो बांग्लादेश के साथ खड़ा हुआ था. इसके बाद पीसीबी और आईसीसी के बीच हुई बातचीत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के हित में लिए गए आईसीसी के फैसलों के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हो चुका है. ऐसे में अब भारत-पाक मैच का एक्शन फैंस को रविवार को देखने के लिए मिलने वाला है. 

फ्लाइट और होटल का बढ़ा किराया

इस सबके बीच क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है. भारत और पाकिस्तान का मैच पहले नहीं होने वाला था. ऐसे स्थिति में जिन फैंस ने इंडिया से भारत-पाक मैच की टिकट बुक की थीं, उन्होंने सोचा कि अब जब मैच नहीं होने वाला तो फ्लाइट की टिकट बुक नहीं करते. लेकिन अचानक ऐलान हुआ कि अब भारत-पाकिस्तान मैच होगा. ऐसे में अब जब ये फैंस कोलंबो जाने के लिए फ्लाइट बुक कर रहे हैं तो इन्हें काफी तगड़ा घाटा लगा रहा है. 

फैंस पर पड़ी पैसों की भारी मार 

बता दें कि, दिल्ली और मुंबई से कोलंबो जाने वाली सभी फ्लाइट के टिकट की कीमत 5 गुना महंगी हो गई है. ऐसे में फैंस को 1.45 लाख तक खर्च करने पड़ सकते हैं. इसके साथ ही श्रीलंका में होटलों के किराए में भी भारी वृद्धि हुई है. होटलों का किराया ₹1.13 लाख तक पहुंच चुका है. ऐसे में इस मैच को देखने वाले फैंस पर पैसों की भारी मार पड़ी है.

मेकमायट्रिप की वेबसाइट पर 14 और 15 फरवरी को दिल्ली-मुंबई से कोलंबो फ्लाइट का किराया ₹1.45 लाख तक कर दिया गया है. ये किराया एक पैसेंजर का है. इस फ्लाइट का आम दिनों किराया 30 हजार रुपए के आस-पास होता है. इसके साथ ही कोलंबो में बड़े होटलों का किराया भी ₹1.14 लाख तक हो गया है. आम दिनों में बड़ी होटल का किराया भी 40 हजार के लगभग रहता है.

दिल्ली से कोलंबो की डायरेक्ट फ्लाइट करीब 4 घंटे का समय लेती है. वहीं मुंबई से कोलंबो की फ्लाइट 3 घंटे लेती है. 14 फरवरी को एयर इंडिया ने फ्लाइट का किराया ₹90 हजार से ₹1.09 लाख तक कर दिया है. तो वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया ₹65 हजार से ₹1.45 लाख तक देखने को मिल रहा है.

इसके अलावा अन्य एयरलाइंस ने भी अपने पैस बढ़ा दिए हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा ऐसा ही हाल दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को होगा, जिन्हें इस बढ़ते किराए की मार झेलनी पड़ रही है. ऐसे में श्रीलंका की टूरिज्म इंडस्ट्री जो इस समय संकट से गुजर रही है, उसके लिए काफी फायदे के दिन साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: एक बार फिर खुलेगी संजू सैमसन की किस्मत, नामीबिया के खिलाफ मिलेगा मौका?

colombo T20 world Cup 2026 IND vs PAK
Advertisment