/newsnation/media/media_files/2026/02/11/sanju-samson-2026-02-11-11-12-43.jpg)
Sanju Samson Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup 2026 : भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से कुछ समय पहले तक संजू सैमसन टीम इंडिया के प्रमुख सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर थे. लेकिन उनके निराशाजनक प्रदर्शन का फायदा टीम में आए ईशान किशन ने उठाया. ईशान ने बल्ले के साथ तूफानी बैटिंग कर संजू की नंबर-1 को पोजीशन को अपना कर लिया और विकेट के पीछे टीम इंडिया के लिए दस्ताने भी संभाल लिए. ऐसे में संजू को प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ गया.
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की थी. संजू को वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच से ही बाहर होना पड़ गया. इसके अलावा संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
संजू सैमसन की खुल सकती है किस्मत
संजू ने इन दोनों वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है. अब भारत के इस सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज की किस्मत खुल सकती है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए खेलने का मौका मिल सकता है.
भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को मुकाबला
दरअसल, भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच खेला जाने वाला है. उससे पहले अभिषेक शर्मा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है. उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पाल में भर्ती कराया गया है. उन्हें पेट में इंफेक्शन हुआ है. ऐसे में वो शायद ही नामीबिया के खिलाफ मैच खेल पाए.
🚨 BAD NEWS FOR INDIA - ABHISHEK SHARMA HOSPITALISED 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 11, 2026
- Abhishek Sharma admitted to Hospital in Delhi after suffering from a severe stomach infection. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/yPTqDMmQWq
संजू को मिल सकता है खेलने का मौका
अभिषेक शर्मा के प्लेइंग-11 से बाहर होने की सूरत में टीम में एकमात्र सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बचते हैं. ऐसे में वो प्लेइंग-11 में अपनी जगह बना लेंगे. संजू का टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में 10, 6, 0, 24, 6 रन की पारी खेली. अब अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो इसका फायदा उठाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बड़े बदलाव, जानिए कौन से खिलाड़ी होंगे बाहर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us