IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बड़े बदलाव, जानिए कौन से खिलाड़ी होंगे बाहर

IND vs NAM: भारतीय क्रिकेट टीम को नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना दूसरा मैच खेलना है. उससे पहले टीम की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव हो सकते हैं.

IND vs NAM: भारतीय क्रिकेट टीम को नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना दूसरा मैच खेलना है. उससे पहले टीम की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव हो सकते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (x/bcci)

IND vs NAM: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के साथ खेलने वाली है. ये मैच 12 फरवरी यानी गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच यूएसए के साथ जीत चुकी है. अब दूसरे मैच में जीत दर्ज कर टेबल पर टॉप करने की भारतीय टीम की उम्मीद होगी. उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. 

Advertisment

सूंज सैमसन को मिल सकती है टीम इंडिया में जगह

दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और युवा स्टार अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण होने के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत इतनी गंभीर है कि अब उनका भारत के लिए नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना भी संदिग्ध हो गया है. नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग-11 में दो बदलाव भारतीय क्रिकेट टीम कर सकती है.

भारतीय टीम में हो सकते हैं 2 बदलाव

ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होते हैं तो उनकी जगह पर संजू सैमसन बतौर ओपनर टीम में आ सकता है. अभिषेक के अलावा भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह यूएसए के खिलाफ मैच में बुखार के चलते नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को उस मैच में मौका दिया गया था. 

अब भारत की प्लेइंग-11 में दूसरा बदलाव बुमराह के रूप में हो सकता है. सिराज को प्लेइ्ंग-11 से बाहर कर बुमराह को वापस लाया जा सकता है. ऐसा होता है तो इंडिया की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव होना तय हैं. 

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन, सूंज सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती. 

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

abhishek sharma T20 world Cup 2026 IND vs NAM
Advertisment