/newsnation/media/media_files/2026/02/11/sa-vs-afg-2-2026-02-11-14-53-32.jpg)
SA vs AFG Photograph: (x/Afghanistan)
SA vs AFG: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 10 रनों से हरा दिया है. इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए. अफगानिस्तान188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 187 रन बनाए. इसके साथ ही मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.
अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका भी सुपर ओवर में 17 रन बना पाई और मैच एक बार फिर सुपर ओवर में चला गया. इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए. अफगानिस्तान 24 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही और 19 रन ही बना पाई सुपर ओवर में 4 रनों से मैच हार गई.
सुपर ओवर में भी स्कोर हुआ बराबर
अफगानिस्तान के लिए सुपर ओवर में पारी की शुरुआत करने के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई आए. उमरजई ने लुंगी एनगिडी की पहली बॉल पर चौका और दूसरी बॉल पर छक्का लगाया. इसके बाद बाकी दो बॉल पर एक-एक रन आया. उमरजई ने इसके बाद पांचवी बॉल पर चौका लगाया. उमरजई ने ओवर की अंतिम बॉल पर 1 रन लिया. अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य दिया.
WOW! ANOTHER SUPER OVER!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
We've never seen anything like this in the ICC Men's T20 World Cup.
You simply cannot miss this action.
ICC Men’s T20 World Cup | SA 🆚 AFG | LIVE NOW 👉 https://t.co/hgh4SaHBjkpic.twitter.com/x6HXtGAwic
साउथ अफ्रीका के लिए सुपर ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर आए. मिलर ने पहली बॉल पर सिंगल लिया और दूसरी बॉल पर ब्रेविस ने छक्का लगाया. तीसरी बॉल पर फजलहक फारूकी ने डेवोल्ड को गुरबाज के हाथों कैच आउट करा दिया. इस ओवर की चौथी बॉल पर ट्रिस्टन स्टब्स ने आकर चौका लगाया. इस ओवर की पांचवी बॉल डॉट रही और अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर स्टब्स ने 17 रन बनाकर एक बार फिर स्कोर लेबल कर दिया और मैच दूसरी बार सुपर ओवर में चला गया.
डबल सुपर ओवर में आया मैच का नतीजा
साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे सुपर ओवर में पारी की शुरुआत ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर आए. इस ओवर की पहली बॉल पर स्टब्स ने छक्का लगाया. अजमतुल्लाह उमरजई ने दूसरी बॉल पर सिंगल दिया. तीसरी बॉल पर मिलर ने 2 रन लिए. चौथी बॉल पर मिलर ने छक्का लगाया. उमरजई की पांचवी बॉल पर मिलर ने छक्का लगाया. अंतिम बॉल पर 2 रन लिए और 23 रन बनाए.
What a game! 😲🔥#TheProteas strike big, posting 23 runs in the second Super Over. Afghanistan now need 24 runs from 6 balls to win! 🏏🇿🇦#Unbreakable#T20WorldCuppic.twitter.com/qwqQleedez
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 11, 2026
अफगानिस्तान के लिए दूसरे सुपर ओवर में 24 रनों का पीछा करने के लिए अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी आए. केशव महाराज ने पहली बॉल डॉट डाली. दूसरी गेंद पर नबी कैच आउट हो गए. इसके बाद तीसरी गेंद पर रहमनुल्ला गुरबाज ने छक्का लगाया. उन्होंने चौथी बॉल पर भी छक्का जड़ दिया. इस ओवर की पांचवी बॉल पर भी गुरजाज ने छक्का लगा दिया. ऐसे में केशव ने गेंद वाइड डाल दी. अंतिम बॉल पर जीत के लिए अफगानिस्तान को 5 रनों की जरूरत थी और गुरबाज आउट हो गए. अफगानिस्तान 4 रनों से मैच हार गया.
अफगानिस्तान को 1 ही ओवर में लगे 2 झटके
साउथ अफ्रीका से जीत के लिए मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए अफगानिस्तान की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान आए. इन्होंने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 51 रनों की साझेदारी की. जादरान 12 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. इसके बाद गुलबदीन नायब को एनगिडी ने इसी ओवर में शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल को कगिसो रबाडा ने 0 पर पवेलियन भेज दिया.
Gurbaz goes BANG! 👌🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
In a pursuit of chasing a big total, #Afghanistan's #RahmanullahGurbaz has started the proceedings aggressively! 🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | #SAvAFG | LIVE NOW 👉 https://t.co/hgh4SaHBjkpic.twitter.com/uNsRu7nfJN
रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली शानदार पारी
अफगानिस्तान शानदार शुरुआत के बाद 52/3 हो गई. इस सब के बीच रहमानुल्लाह गुरबाज पारी को संभाला और आतिश बल्लेबाजी जारी रखी. गुरबाज ने 42 बॉल पर 4 चौके और 7 छक्कों के साथ 84 रनों की तूफनी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 26 बॉल में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी. गुरबाज के जाने के बाद दरविश रसूली 15 भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए.
Exceptional batting display! 👏🏻👌🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
After a flurry of wickets from the other end, #RamanullahGurbaz is leading Afghanistan's fightback with a solid fifty in this exciting run-chase! 🇦🇫
ICC Men’s #T20WorldCup | #SAvAFG | LIVE NOW 👉 https://t.co/hgh4SaHBjkpic.twitter.com/SwamzhwwLh
अफगानिस्तान टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने अंत में शानदार पारियां खेली.
अफ्रीका के लिए डी कॉक और रिकेल्टन ने लगाई अर्धशतक
इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए टीम के लिए क्विंटन डी कॉक और रियान रिकेल्टन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. डी कॉक ने 41 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 59 रनों की पारी खेली. उन्हें राशिद खान ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच आउट कराया. इसके अलावा रिकेल्टन ने 28 बॉल में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए.
Fifty for a man in 🔝 form! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
All class from Quinton de Kock as he completed his fifty in style! 👌🏻
ICC Men’s #T20WorldCup | #SAvAFG | LIVE NOW 👉 https://t.co/hgh4SaHBjkpic.twitter.com/VlwYAk2mDQ
ये भी पढ़ें : SA vs AFG: डी कॉक और रिकेल्टन ने ठोके तूफानी अर्धशतक, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 का लक्ष्य
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us