/newsnation/media/media_files/2026/02/11/sa-vs-afg-t20-world-cup-2026-first-double-super-2026-02-11-15-51-41.jpg)
SA vs AFG - T20 World Cup 2026 First Double Super Photograph: (Source - Afghanistan Cricket Board/X)
T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्डकप के इतिहास का सबसे यादगार मुकाबला खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक नहीं बल्कि 2 सुपर ओवर देखने को मिले. दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर अफगान टीम को हार का सामना करना पड़ा. जीत के लिए 6 रन की दरकार थी, लेकिन बैक टू बैक 3 सिक्स के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज कैच आउट हो गए आइए जानते हैं इस धमाकेदार मुकाबले में कितने मोड़ आए.
गुरबाज का आउट होना
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे लक्ष्य का जवाब देते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने तूफानी शुरुआत दिलाई, सिर्फ 4 ओवर के भीतर उनकी टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं गुरबाज के आउट होने के बाद सब कुछ बदल गया. 13वें ओवर में केशव महाराज के सामने बड़ा शॉट खेलनी की फिराक में उन्होंने अपना विकेट गंवाया. जब विकेटकीपर आउट हुआ तो अफगानिस्तान ने 120 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया था. गुरबाज ने 42 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए.
रबाडा की ढीली गेंदबाजी
मैच का टर्निंग पॉइंट अफगानिस्तान की पारी के 20वें ओवर में आया. राशिद खान की टीम को जीत के लिए 13 रन की दरकार थी. कगीसो रबाडा ने इस ओवर में एक नहीं बल्कि 2 नो बॉल और एक वाइड गेंद डाली. दूसरी लीगल गेंद पर नूर अहमद ने सिक्स जड़ा , जिसके चलते 4 गेंदों में 5 रन रह गए. फिर चौथी गेंद नो-बॉल हुई और इस पर कुल 3 रन आ गए. आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार थी, नूर अहमद ने लॉंग ऑफ की दिशा में शॉट खेला और 2 रन बटोरने की कोशिश की लेकिन उनके साथी फजलहक फारुकी लाइन क्रॉस कर पाते उससे पहले ही रबाडा ने विकेट उड़ा दी.
ट्रिस्टन स्टब्स का सिक्स
अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए थे, दक्षिण अफ्रीका ने इसका जवाब देते हुए पहली 2 गेंदों में 7 रन जड़ डाले. लेकिन तीसरी गेंद पर डेवॉल्ड ब्रेविस आउट हो गए. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर आए, चौथी गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर चौके की ओर चली गई. 5वीं गेंद खाली गई, ऐसे में प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 7 रन की दरकार थी. आखिरी गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर दिया और मैच दूसरे सुपर ओवर में गया.
बैक टू बैक 3 सिक्स
दूसरे सुपरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 रन जड़ डाले. जवाब में मोहम्मद नबी ने पहली गेंद खाली छोड़ी और दूसरी पर कैच आउट हो गए. जीत के लिए 4 गेंदों में 4 छक्कों की जरूरत थी. केशव महाराज गेंदबाजी कर रहे थे, रहमानुल्लाह गुरबाज ने उनके खिलाफ लगातार 3 छक्के जड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए.
यह भी पढ़ें - T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, कप्तान हुआ बाहर, स्टीव स्मिथ की हुई स्क्वाड में एंट्री
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us