/newsnation/media/media_files/2026/02/11/mitchell-marsh-2026-02-11-15-35-18.jpg)
Mitchell Marsh Photograph: (ANI)
Mitchell Marsh Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच आज, 11 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेल रही है. ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है, लेकिन इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा. दरअसल कप्तान मिचेल मार्श इस मैच से बाहर हो गए हैं.
मिचेल मार्श हुए बाहर
मिचेल मार्श को इस हफ्ते ट्रेनिंग के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई है, जिसके चलते वो आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने दिए बयान में कहा है कि मार्श अभी दर्द में हैं और उन्हें मूवमेंट करने में दिक्कत हो रही है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "स्कैन में कंफर्म हुआ है कि मार्श के टेस्टीकुलर ब्लीडिंग हुई है और उन्हें वापसी करने के लिए कुछ वक्त रेस्ट करने की जरूरत है. मेडिकल सुझाव के आधार पर ही उनकी मैदान पर वापसी हो पाएगी."
मिचेल मार्श अगर कुछ दिनों में फिट नहीं होते हैं, तो वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे. उनका बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा. बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ मैच में ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं.
स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में किया गया शामिल
मिचेल मार्श के इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ा दी है. ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में बदलाव किया गया है. स्टीव स्मिथ को स्क्वाड में शामिल किया गया है. उन्हें मिचेल मार्श की इंजरी के बाद कवर के तौर पर स्क्वाड में एंट्री मिली है. स्मिथ जल्द ही श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़ जाएंगे. स्टीव स्मिथ ने हाल में बिग बैश लीग (BBL) में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाया था और 167.97 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. जिसका इनाम उन्हें मिला है.
JUST IN: Mitchell Marsh will miss Australia's opening match of the T20 World Cup. Marsh is experiencing ongoing pain and discomfort after sustaining a blow to the groin during training earlier this week.
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 11, 2026
Steve Smith will join the squad in Sri Lanka as cover pic.twitter.com/TCreM9inJo
यह भी पढ़ें: SA vs AFG: T20 वर्ल्डकप के इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर, अफगानिस्तान का टूटा दिल, जानिए मैच के टर्निंग पॉइंट्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us