Vijay Hazare Trophy: इस तारीख से विजय हजारे में खेलते नजर आएंगे रोहित और विराट, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे. चलिए जानते हैं कि ये दोनों दिग्गज किस दिन मैदान पर उतरेंगे.

Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे. चलिए जानते हैं कि ये दोनों दिग्गज किस दिन मैदान पर उतरेंगे.

author-image
Roshni Singh
New Update
Rohit Virat Vijay Hazare Trophy

Rohit Virat Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के 2 सबसे बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं, जिसके बाद से फैंस इस टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित हैं. रोहित और विराट लंबे वक्त बाद विजय हजारे में खेलते नजर आएंगे. विराट ने तो साल 15 साल पहले साल 2010 में आखिरी बार खेला था, तो चलिए जानते हैं रोहित-विराट विजय हजारे खेलने के लिए कब मैदान पर उतरेंगे. 

Advertisment

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों बल्लेबाज टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब ये दोनों स्टार खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में खेले जाने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले यह टूर्नामेंट दोनों बल्लेबाजों के लिए अहम होगा.

विजय हजारे ट्रॉफी में कौन-कौन सा मैच खेलेंगे विराट कोहली?

DDCA ने जानकारी दी थी कि विराट कोहली और ऋषभ पंत ने कंफर्म कर दी है कि वो इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे. दिल्ली की टीम ने 2 मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक विराट शुरुआती 2 मैच खेलेंगे. रोहित शर्मा को भी मुंबई के स्क्वाड में शामिल किया गया है. 

विजय हजारे के लिए दिल्ली का शेड्यूल

24 दिसंबर, 2025: दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश (बेंगलुरु में)

26 दिसंबर, 2025: दिल्ली बनाम गुजरात (बेंगलुरु में)

29 दिसंबर, 2025: दिल्ली बनाम सौराष्ट्र (अलुर में)

31 दिसंबर, 2025: दिल्ली बनाम ओडिशा (अलुर में)

3 जनवरी, 2026: दिल्ली बनाम सर्विसेज (बेंगलुरु में)

6 जनवरी, 2026: दिल्ली बनाम रेलवे (अलुर में)

8 जनवरी, 2026: दिल्ली बनाम हरियाणा (बेंगलुरु में)

रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए खेलेंगे सिर्फ 2 मैच

रोहित शर्मा भी को मुंबई टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती 2 मैच खेलेंगे. बता दें कि रोहित ने साल 2018 में आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में कोई मैच खेला था. 

24 दिसंबर 2025: मुंबई बनाम सिक्किम (जयपुर में)

26 दिसंबर 2025: मुंबई बनाम उत्तराखंड (जयपुर में)

29 दिसंबर 2025: मुंबई बनाम छत्तीसगढ़ (जयपुर में)

31 दिसंबर 2025: मुंबई बनाम गोवा (जयपुर में)

3 जनवरी 2026: मुंबई बनाम महाराष्ट्र (जयपुर में)

6 जनवरी 2026: मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश (जयपुर में)

8 जनवरी 2026: मुबंई बनाम पंजाब (जयपुर में)

यह भी पढ़ें:  IPL के स्टार ऑलराउंडर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, पावर हिटिंग के लिए था फेसम

Virat Kohli Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy
Advertisment