/newsnation/media/media_files/2026/02/04/rcb-w-vs-dc-w-head-to-head-record-in-hindi-know-before-wpl-2026-finals-2026-02-04-07-21-54.jpg)
RCB W VS DC W Head to head record in hindi know before wpl 2026 finals
RCB W VS DC W: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है. एक ओर जहां आरसीबी ने प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम एलिमिनेटर मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है. ऐसे में 2024 की फाइनलिस्ट टीमें एक बार फिर आमने-सामने आएंगी. तो आइए इस अहम मुकाबले से पहले आरसीबी और डीसी के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं.
आरसीबी बनाम दिल्ली हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB W VS DC W Head to Head)
वुमेन्स प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. देखा जाए तो हेड टू हेड में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी दिख रहा है.
See you on 5th, @RCBTweets 👋 pic.twitter.com/FJP3HHRD0I
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 3, 2026
2024 के फाइनल में RCB ने दर्ज की थी जीत
WPL के दूसरे सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना हुआ था. जहां, आरसीबी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी. मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन, RCB की शानदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर 113 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी. नतीजन, RCB ने 8 विकेट से जीत दर्ज करके पहली WPL ट्रॉफी अपने नाम की थी.
And then there were 2⃣ 🙌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
Cannot wait for the 2026 #TATAWPL Final @RCBTweets 🆚 @DelhiCapitals ❤️💙#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Finalpic.twitter.com/LpsHd585Xh
RCB W VS DC W के बीच मुकाबलों के ऐसे रहे हैं नतीजे
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 60 रन से हराया
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 6 विकेट से हराया
WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 1 रन से हराया
WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 25 रन से हराया
WPL 2024 FINAL: RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 विकेट से हराया
WPL 2025: RCB ने लीग स्टेज पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 9 विकेट से हराया
WPL 2026: RCB ने लीग स्टेज पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 7 विकेट से हराया
ये भी पढ़ें: RCB के खिलाफ FINAL में क्या होगा जेमिमा रोड्रिक्स का स्पेशल प्लान? एलिमिनेटर जीतकर ही कर दिया खुलासा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us