T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली खास सलाह, जानिए पूरा मामला

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी सलाह दी है.

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी सलाह दी है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (x/bcci)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दो एडिशन में लगातार 12 जीत के बाद पहली हार मिली. डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया रविवार को अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रनों हार गई. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को उसके पास इस हार से उबरकर वापसी करने का मौका होगा. इस हार पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. 

Advertisment

रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दिया जीत का गुरुमंत्र

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट संजना गणेशन से बात करते हुए कहा, 'आप लगातार 12 मैच जीतते हैं, तो एक खराब दिन तो आएगा ही. मुझे खुशी है कि यह जल्दी हो गया. शायद इंडिया को इसी बदलाव की जरूरत थी. इससे उन्हें आगे टीम के कंपोजिशन के बारे में अपनी स्ट्रेटेजी पर फिर से सोचने पर भी मजबूर होना पड़ सकता है. उन्होंने उस पिछले अनुभव से सीखा होगा कि वे चीजों को हल्के में नहीं लेंगे क्योंकि इस सुपर आठ में अगर आप एक और (मैच) हार जाते हैं, तो आप सच में खुद पर बहुत ज्यादा प्रेशर डाल रहे हैं'.

रवि शास्त्री ने आगे कहा, 'मैं कहूंगा कि दोनों ( अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर) को खिलाओ. खुद को वह एक्स्ट्रा ऑप्शन दो. क्योंकि किसी भी दिन आपके पास एक बॉलर जरूर होगा जिसका दिन खराब होगा. जैसे, रविवार को वरुण चक्रवर्ती का था. वह अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं था और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ी. अगर अक्षर पटेल खेल रहे हैं, तो वह नंबर 8 पर बैटिंग कर सकते हैं. आपके पास नंबर 5 पर हार्दिक पांड्या हैं, आपके पास नंबर 6 पर शिवम दुबे हैं, आपके पास नंबर 7 पर वाशिंगटन सुंदर हैं. अक्षर भी नंबर 5 पर जा सकते हैं'.

पोंटिंग ने टीम में किस खिलाड़ियों को दें जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चर्चा का एक मुद्दा वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल से आगे वाशिंगटन सुंदर का चयन था. रविवार को यह काम नहीं आया और भारतीय थिंक टैंक को अगर उन्हें अपना टाइटल बचाना है तो उस खास पहेली को जल्दी से हल करना होगा. इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, 'भारत को मैचअप सही करने की कोशिश करने के बजाय अपनी बेस्ट 11 खिलाने पर ध्यान देना चाहिए. साउथ अफ्रीका की टीम में लेफ्ट हैंडर्स की वजह से ऐसा है. लेकिन वहां कुछ राइट हैंडर्स भी हैं. यह बस कैप्टन की कला पर निर्भर करता है कि वह सही समय पर अक्षर का इस्तेमाल कर सके'.

पोंटिंग ने आगे बात करते हुए कहा, 'मैं बेसिक्स पर वापस जाउंगा. मैं बस उनके लाइनअप को देखूंगा. चेन्नई के हालात के लिए हमारी बेस्ट 11 कौन है?. अगर उसमें अक्षर पटेल है, तो बढ़िया. अगर उसमें कुलदीप यादव है तो भी बढ़िया. मैं उसे वापस लाने के बारे में सोचूंगा क्योंकि उसके लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लेफ्ट-हैंड है या राइट-हैंड है. वह रॉन्ग बॉलिंग कर सकता है और दोनों बैट्समैन के लेफ्ट-हैंड आउटसाइड एज से बॉल को दूर स्पिन करा सकता है'.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान का सेमीफाइनल से पूरी तरह पत्ता हुआ साफ या अभी भी टॉप-4 में बना सकता है जगह, जानिए पूरा समीकरण

axar patel IND vs ZIM T20 world Cup 2026
Advertisment