ये हैं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, राशिद खान हैं नंबर-1 पर काबिज

MOST T20 WICKET: राशिद खान टी-20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. तो आइए जानते हैं कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन से हैं?

MOST T20 WICKET: राशिद खान टी-20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. तो आइए जानते हैं कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन से हैं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
rashid khan complete 700 t20 wickets here are top 5 bowlers with most t20 wicket

rashid khan complete 700 t20 wickets here are top 5 bowlers with most t20 wicket

MOST T20s WICKET: टी-20 विश्व कप 2026 में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. अफगानिस्तान ने यूएई को हराकर ये जीत दर्ज की. इसी दौरान टीम के कप्तान राशिद खान ने इतिहास रच दिया. राशिद T20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज तो पहले से ही थे और अब उन्होंने 700 टी-20 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं.

Advertisment

5- आंद्रे रसेल

इस लिस्ट में आंद्रे रसेल का नाम पांचवें नंबर पर आता है. रसेल ने 2010 से अब तक 590 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.89 के औसत और 8.84 की इकोनॉमी से 508 विकेट चटकाए.

4- इमरान ताहिर

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर इमरान ताहिर का नाम है. ताहिर ने 2006 से 2026 तक 448 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 19.51 के औसत और 6.97 की इकोनॉमी से 572 विकेट चटकाए.

3- सुनील नरेन

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. नरेन ने 583 मैचों की 573 पारियों में 613 रन बनाए. उन्होंने 22.2 के औसत और 6.16 की स्ट्राइक रेट से विकेट लिए.

2- ड्वेन ब्रावो

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो का नाम आता है. ब्रावो ने 2006 से 2024 तक 582 मुकाबले खेले, जिसमेें 546 पारियों में उन्होंने 631 विकेट लिए. इस दौरान उनका औसत 24.4 का रहा.

1- राशिद खान

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज राशिद खान हैं. उन्होंने 700 टी-20 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह टी-20 फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं. राशिद ने 518 मैचों में 18.5 के औसत से 700* विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? खूबसूरती में देती हैं हसीनाओं को टक्कर, देखें PHOTOS

rashid khan
Advertisment