कब और कहां खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच? जहां कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर की होगी भिड़ंत

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक का आमना-सामना होने वाला है. आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक का आमना-सामना होने वाला है. आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

author-image
Sonam Gupta
New Update
Ranji Trophy

Ranji Trophy

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025-26 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक आ पहुंचा है. दूसरे सेमीफाइनल मैच में बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर ने फाइनल का टिकट कटाया, तो वहीं पहले सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड को हराकर कर्नाटक की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. ऐसे में अब जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला है. तो आइए आपको मैच की डेट और उसके टाइम के बारे में बताते हैं.

Advertisment

मैच ड्रॉ होने के बावजूद कैसे फाइनल में पहुंची कर्नाटक?

पहला सेमीफाइनल मैच कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला गया. इस मैच में कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में 736 रन बोर्ड पर लगा दिए, जबकि उत्तराखंड ने पहली पारी में 233 रन बनाए.

कर्नाटक ने फॉलोऑन नहीं खिलाया और बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां, टीम ने 323 रन बनाए और फिर कर्नाटक की टीम 260 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. मगर, नियमों के मुताबिक पहली पारी में अधिक रन बनाने के कारण कर्नाटक को फाइनल का टिकट मिल गया और उत्तराखंड का सफर यहीं खत्म हो गया.

पहली बार रणजी फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर 

सेमीफाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर का सामना बंगाल से हुआ था. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने पहली पारी में 328 रन बनाए. वहीं, जम्मू-कश्मीर ने 302 रन बनाए. बंगाल की टीम दूसरी पारी में 99 रन पर ही सिमट गई और फिर आसानी से जम्मू ने लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. टूर्नामेंट के इतिहास में जम्मू-कश्मीर पहला फाइनल मैच खेलेगी.

कितनी तारीख को खेला जाएगा फाइनल?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 की दोनों फाइनलिस्ट टीमें कंफर्म हो चुकी हैं. फाइनल मैच जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा, जो 24 फरवरी से शुरू होगा. ये मैच हुबली के केएलसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की मजबूत कड़ी बने ये 3 खिलाड़ी, एक ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

ranji trophy
Advertisment