T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की मजबूत कड़ी बने ये 3 खिलाड़ी, एक ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत अब तक एक भी मैच नहीं हारा है, जिसमें 3 प्लेयर्स का अहम योगदान रहा.

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत अब तक एक भी मैच नहीं हारा है, जिसमें 3 प्लेयर्स का अहम योगदान रहा.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (AFP)

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. टीम इंंडिया अब सुपर-8 में अपना मुकाबला खेलेगी. सुपर-8 में भारत का सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. भारत ने अपने चारों में जीत हासिल किया है, जिसमें सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा, लेकिन चलिए उन 3 भारतीय खिलाड़ियों की बात करते हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. 

Advertisment

ईशान किशन

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाद ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि ओवरऑल तीसरे नंबर पर हैं. ईशान किशन ने अब तक इस टूर्नामेंट में 4 मैचों की 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 176 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. ईशान 44 की शानदार औसत और 202.29 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बन बनाए हैं. अब आगे भी ईशान से टीम इंडिया को ऐसा ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन भारतीय कप्तान ने वर्ल्ड कप में शानदार वापसी की. सूर्या ने पहले ही मैच में 84 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने हर मैच में 30 से ज्यादा रन बनाए. सूर्यकुमार यादव अब तक इस टूर्नामेंट में 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में ईशान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि ओवरऑल 8वें नंबर पर हैं. 

वरुण चक्रवर्ती

भारतीय स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा है. वो इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जबकि ओवरऑल दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने हर मैच में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है. वरुण चक्रवर्ती अब 4 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने 5.17 की बेहतरीन इकॉनामी से गेंदबाजी की है. टीम इंडिया के आगे के मैचों में वरुण चक्रवर्ती अहम साबित हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  शिखर धवन ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं मंगेतर सोफी

Team India T20 world Cup 2026
Advertisment